Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
Eid Chand Raat 2026 Mubarak Wishes In Urdu: रमजान के मुकद्दर दिनों की इबादत और सब्र के बाद, आसमान पर नजर आने वाला शव्वाल का बारीक चांद सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन है। ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2026) की पूर्व संध्या यानी 'चांद रात' वह रूहानी लम्हा है जब पूरी कायनात खुशियों के रंग में रंग जाती है। इसे 'लैलातुल जायजा' भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है इनाम की रात।
बीते दिन सऊदी अरब में चांद के दीदार की उम्मीद थी लेकिन शव्वाल का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में आज वहां पर ईद नही है बल्कि आज की शाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और चांद का की दीदार करने के लिए बेताब हैं। जैसे ही सऊदी अरब में चांद दिखेगा तो पूरी दुनिया में ईद का जश्न शुरू हो जाएगा। चांद दिखने पर यदि आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इस मुबारक रात पर कुछ खास और दिल छू लेने वाले पैगाम भेजना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए तैयार की है बेहतरीन उर्दू शायरी, कोट्स और मुबारकबाद संदेशों की एक मुकम्मल लिस्ट, जो आपकी ईद की खुशियों में चार चांद लगा देगी।

रूहानी और पारंपरिक शायरी (Traditional Shayari)
"रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
और सितारों को बुलंदी मुबारक।"
अर्थ: आकाश के हर जर्रे की तरह आपकी जिंदगी भी चमकती रहे।
"ऐ चांद जब वो मेरी बाहों में हो तो तुम मत निकलना,
और जब वो मुझसे दूर हो तो तुम निकलकर उसे मेरा पैगाम देना।"
अर्थ: विरह और प्रेम की खूबसूरत अभिव्यक्ति।
"देखा ईद का चांद तो मांगी ये दुआ रब से,
देने वाला दे दे बस तेरा साथ उम्र भर के लिए।"
अर्थ: ईद की खुशी में हमसफर का साथ मांगने की आरजू।
"खुदा करे कि हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए।"
अर्थ: आपकी जिंदगी का हर पल गौरवशाली हो।
"मुबारक नाम है तेरा, मुबारक ईद हो तुझको,
जिसे तू देखना चाहे, उसी की दीद हो तुझको।"
अर्थ: आपको वह सब मिले जिसे पाने की आप तमन्ना रखते हैं।
दोस्ती और रिश्तों के लिए पैगाम (For Friends & Family)
"चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है कि वो मिल जाए आपको।"
"दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल मजबूर न होता,
हम आपको 'चांद रात मुबारक' कहने जरूर आते,
अगर आपका घर इतना दूर न होता।"
"सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल।"
"अल्लाह की रहमत आप पर सदा बरसती रहे,
आपकी जिंदगी में खुशियां कभी न तरसती रहें।"
"चांद सा रोशन हो आपका चेहरा,
खुशियों का आपके घर हो पहरा।"
उर्दू कोट्स और दुआएं (Urdu Quotes & Duas)
"अल्लाहुम्मा अहिल्लहू अलैना बिल-अम्नी वल-ईमान।"
अर्थ: ऐ अल्लाह! इस चांद को हमारे लिए अमन और ईमान के साथ निकाल।
"शव्वाल का चांद मुबारक! अल्लाह आपकी तमाम जायज दुआएं कबूल फरमाए।"
"ये रात बरकतों वाली है, ये रात रहमतों वाली है। आपको इनाम की रात मुबारक!"
"जैसे चांद अपनी चांदनी बिखेरता है, खुदा आपकी जिंदगी में खुशियां बिखेरे।"
"ईद की पहली दस्तक 'चांद रात' मुबारक हो!"
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेटस (Short & Trendy)
"नजर का चैन, दिल का सुरूर है ईद,
खुदा के फजल से हर तरफ नूर है ईद।"
"तुम दुआ हो मेरी, मैं इबादत हूँ तुम्हारी,
मुबारक हो तुम्हें ये चांद रात हमारी।"
"दुआओं की कुबूलियत की रात मुबारक!"
"चांद नजर आ गया है,
अब बस तुम्हारा आना बाकी है।"
"खुशियां मनाने का वक्त आ गया,
मुबारक हो सबको चांद नजर आ गया!"
खास 'इनाम की रात' संदेश (Deep Meaning Messages)
"मजदूर को मजदूरी मिलने का वक्त आ गया,
मोमिनों को मगफिरत मिलने का वक्त आ गया।"
"रमजान की आखिरी इफ्तारी और साल की पहली चांद रात मुबारक!"
"तेरा दीदार हुआ, जैसे ईद का चांद नजर आया।"
"अल्लाह इस साल हर घर में खुशहाली और अमन अता फरमाए।"
"दुआ है कि इस ईद पर आपकी हर अधूरी हसरत पूरी हो जाए।
चांद रात मुबारक!"
चांद रात पर क्या करें? (Sunnah Checklist)
दुआ मांगें: इस रात मांगी गई दुआ रद्द नहीं होती।
फितरा अदा करें: नमाज से पहले गरीबों की मदद सुनिश्चित करें।
तैयारी: अगले दिन की नमाज के लिए गुसल और नए लिबास की तैयारी करें।



Click it and Unblock the Notifications











