Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Catatumbo Lightning: इस रहस्यमय झील पर हर समय कड़कती रहती है आसमानी बिजली, नहीं सुलझी गुत्थी
दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर हर मिनट आसमान से बिजली चमकती रहती है और गिरती रहती है। ये जगह है उत्तरी वेनेज़ुएला में माराकाइबो झील के पास कैटाटुम्बो लाइटनिंग होती रहती है। इसे बीकन ऑफ माराकाइबो या एवरलास्टिंग स्टोर्म भी कहा जाता है। कैटाटुम्बो लाइटनिंग (Catatumbo Lightning), जिसे Maracaibo के बीकन या "एवरग्रीन स्ट्रॉम" कहा जाता है। ये एरिया सालभर मेंकरीब 160 से अधिक तूफ़ानी रातें झेलता है। यहां पर एक मिनट में 28 से ज्यादा बार बिजली गिरती है। इस दौरान प्रति वर्ग किलोमीटर 250 से ज्यादा स्ट्राइक्स होती है।

झील है 36 मिलियन वर्ष पुरानी
माराकाइबो झील पृथ्वी पर सबसे पुरानी झीलों में से एक है, इस पर हुई रिसर्च के दौरान ये करीब 36 मिलियन वर्ष पुरानी है। जहाजों के लिए काबिमास और माराकाइबो के पोर्ट तक जानें के लिए ये जरूरी जलमार्ग था। अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट और इटली के अगस्टिन कोडाज़ी ने इसके बारें मे जानकारी दी थी। इस पूरे क्क्षेत्र में विशाल क्यूम्यलोनिम्बस बादल बनते हैं।
यहां की नमी से बर्फ के क्रिस्टल और पानी की बूंदों के टकराने से स्टैटिक्स और चौंकाने वाला डिस्प्ले होता है। यहां की रोशनी 100 मिलियन लाइट बल्बों को बिजली देने के लिए काफी है।
हवा का पैटर्न सालभर बदलता है
1960 के दशक में पहले रिसर्चर्स का मानना था कि पास के तेल रिसाव के कारण यूरेनियम या मीथेन ने इफेक्ट किया था। लेकिन नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक विज्ञानी एंजेल जी मुनोज़ ने झील पर मौसम बलून भेजे और पाया कि नमी वाली हवा ने भी गुब्बारों को बहुत तेज़ी से ऊपर उठा दिया था और ऐसा रोज ही होता है। यहां हवा का पैटर्न सालभर बदलता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











