Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Budget 2024: इस साल यहां देख सकेंगे बजट की लाइव स्ट्रीमिंग? जानिए पूरी डिटेल
Interim Budget 2024 Date and Time : बजट 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपरिक हलवा समारोह भी हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह पूर्ण बजट नहीं होगा। यह टेम्परेरी फाइनेंशियल प्लान या 'वोट ऑन अकाउंट' होगा।
हर साल 1 फरवरी के दिन बजट पेश होता है। केंद्रीय बजट कब पेश होगा, कितने बजे होगा, आप बजट स्पीच को कहां लाइव देख पाएंगे? आइए, यहां इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं डिटेल में-

कहां और कब देख सकेंगे बजट स्पीच?
वित्तमंत्री 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इसकी शुरुआत बजट स्पीच से होगी जो कि आमतौर पर एक से डेढ घंटे होता है। लोग संसद टीवी और दूरदर्शन पर निर्मला सीतारमण के बजट की लाइव प्रस्तुति देख सकते हैं। इनके यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव टेलीकास्ट होगा। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बजट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। साथ ही आप www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी बजट सेशन देख सकते हैं।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा था कि ये अंतरिम बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसलिए इसमें बड़ी घोषणाएं नहीं होंगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने के बाद नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्णकालिक बजट पेश करेगी।
कब शुरू होगा बजट सेशन?
बजट सेशन की शुरुआत 31 जनवरी से होगी। इसका पहला चरण 9 फरवरी तक चलेगा। सेशन के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।बजट से एक दिन पहले इकनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर सामने आती है।
इस बार भी होगा पेपरलेस बजट
यह चौथा पेपरलेस बजट होगा। बजट के दस्तावेज 'यूनियन बजट' मोबाइल ऐप पर डिजिटल रूप में दो भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इनमें एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट यानी बजट, डिमांड फॉर ग्रांट्स और फाइनेंस बिल आदि शामिल होंगे।



Click it and Unblock the Notifications











