Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Birthday Wishesh In Sanskrit: MS Dhoni व प्रियजनों को दें बर्थडे की शुभकामना, संस्कृत में कहें 'हैप्पी बर्थडे'
Birthday Wishesh In Sanskirt: 7 जुलाई को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपना 43वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। धोनी के फैंस और उनके करीबी इस खास दिन के लिए काफी उत्साहित हैं। वैसे तो जन्मदिन हर किसी के जीवन का बेहद खास दिन होता है। लोग अपने बच्चों, परिवार वालों और दोस्तों को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश करते हैं। यदि इस दिन को संस्कृत जैसी गरिमामयी भाषा में शुभकामनाओं से सजाया जाए, तो उसका प्रभाव और भी पावन और यादगार बन जाता है। संस्कृत न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि इसके शब्दों में भावनाओं की गहराई और दिव्यता छुपी होती है।
आज की खबर में दिए गए 50 सुंदर और सरल संस्कृत संदेशों के माध्यम से आप इंडियन क्रिकेटर धोनी को और अपने प्रियजनों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं वो भी एक खास और आध्यात्मिक अंदाज में। चलिए फिर देर किस बात की।
ये हैं संस्कृत भाषा में जन्मदिन के शुभकामना संदेश
1. आयुष्मान् भव।
दीर्घायु हो।
2. शुभं जन्मदिनम्।
शुभ जन्मदिन हो।
3. दीर्घमायु: यश: च ते अस्तु।
तुम्हें लंबी उम्र और यश प्राप्त हो।

4. सर्वे ते मनोरथाः पूर्णाः सन्तु।
तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।
5. भवतु ते जीवनम् सौख्यमयम्।
तुम्हारा जीवन सुखमय हो।
6. सर्वदा सुस्वास्थ्यं भवतु।
सदा अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।
7. सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सभी सुखी रहें (तुम भी)।
8. जनमदिनस्य शुभाशयाः।
जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
9. समृद्धिः ते जीवनं आलम्बतु।
समृद्धि तुम्हारे जीवन को भर दे।
10. वर्धस्व विजयी भव।
बढ़ो और विजयी बनो।
11. सर्वे ते दिनाः हर्षपूर्णाः स्युः।
तुम्हारे सभी दिन खुशियों से भरे हों।
12. दैवत्वं ते जीवनं प्रकाशयतु।
ईश्वर तुम्हारे जीवन को प्रकाशमय करे।
13. सदा आनंदमयी जीवने भव।
हमेशा आनंदमय जीवन जियो।
14. तव आयुः कला इव दीर्घा भवतु।
तुम्हारी आयु चंद्रमा की कलाओं जैसी बढ़ती रहे।

15. सुखेन सह जीव।
सुखपूर्वक जीवन बिताओ।
16. तव मार्गः सदैव प्रकाशमानः भवतु।
तुम्हारा रास्ता सदा प्रकाशित हो।
17. तव जीवनं शुभफलदायकं भवतु।
तुम्हारा जीवन शुभ फलों से भरपूर हो।
18. सदैव श्रीः तव सख्यं करोतु।
लक्ष्मी (समृद्धि) सदा तुम्हारी सखी बने।
19. सर्वदा विजयिनः भव।
सदा विजयी रहो।
20. तव यशः दिशः व्याप्नुयात्।
तुम्हारा यश चारों दिशाओं में फैले।
21. तव कर्म उत्तमानि सन्तु।
तुम्हारे सभी कार्य श्रेष्ठ हों।
22. सर्वदा धर्मे स्थितः भव।
सदा धर्म में स्थित रहो।
23. जीवनं नवस्फूर्त्या युक्तं भवतु।
जीवन नई ऊर्जा से भरपूर हो।
24. ईश्वरः त्वां सर्वदा पालयतु।
भगवान तुम्हारी सदा रक्षा करें।
25. दीर्घं सुखमयं जीवनं ते अस्तु।
तुम्हारा जीवन लंबा और सुखमय हो।
26. स्नेहं सौहार्दं च ते जीवनं शोभयतु।
प्रेम और सौहार्द से तुम्हारा जीवन सुशोभित हो।
27. आरोग्यं धनं च ते भवतु।
तुम्हें स्वास्थ्य और धन प्राप्त हो।
28. जन्मदिने शुभाशयाः हृदयात्।
जन्मदिन की शुभकामनाएँ दिल से।
29. सौम्यः च दीर्घायुश्च भव।
शांतिपूर्ण और दीर्घायु हो।
30. चिरंजीव भव।
अमर बनो/लंबे समय तक जियो।
31. त्वं सदा स्वस्मिन् विश्वासं कुरु।
हमेशा खुद पर विश्वास रखो।
32. आत्मबलं तव शक्तिर्भवतु।
आत्मबल ही तुम्हारी शक्ति बने।
33. ज्ञानं ते दीपवत् प्रकाशयतु।
ज्ञान तुम्हारे जीवन को दीपक की तरह रोशन करे।
34. जीवनं तेजोमयं भवतु।
तुम्हारा जीवन प्रकाश से भरा हो।
35. सर्वदा प्रसन्नः भव।
सदा प्रसन्न रहो।
36. भवतु ते जीवनं नित्यमुत्सवमयम्।
तुम्हारा जीवन हर दिन उत्सव की तरह हो।
37. त्वं यत्र गच्छसि तत्र विजयः।
जहां भी जाओ वहां सफलता मिले।
38. त्वं सदा प्रियः च पूज्यः भव।
तुम सदा प्रिय और पूज्य बनो।
39. आत्मनं विद्धि, आत्मसिद्धिं प्राप्नुहि।
स्वयं को जानो और आत्मसिद्धि प्राप्त करो।
40. तव जीवनं सुगन्धितं पुष्पवत् भवतु।
तुम्हारा जीवन पुष्प की तरह महकता रहे।
41. सर्वदा मित्रैः परिवृतः भव।
सदा अच्छे मित्रों से घिरे रहो।
42. तव मनः शान्तिं अनुभवतु।
तुम्हारा मन शांति अनुभव करे।
43. सर्वं मंगलं ते सदा भवतु।
तुम्हारे लिए सदा सब कुछ शुभ हो।
44. जीवनं कांतिमयं भवतु।
जीवन चमक से भरा हो।
45. तव कार्येषु सिद्धिः भवतु।
तुम्हारे कार्यों में सिद्धि हो।
46. सदा सत्यं वद।
सदा सत्य बोलो।
47. तव चित्तं नित्यमनन्दमयम्।
तुम्हारा मन सदा आनंदमय रहे।
48. जन्मदिनं उत्सवमिव कुरु।
जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाओ।
49. तव जीवनं प्रेरणादायकं भवतु।
तुम्हारा जीवन प्रेरणादायक बने।
50. सर्वदा ईश्वरचरणयोः भक्तिः अस्तु।
सदा ईश्वर के चरणों में भक्ति बनी रहे।
Captain Cool
Chikoo
Hitman
God Of Cricket



Click it and Unblock the Notifications











