Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bizarre Viral Food: आलू-पनीर समोसा छोड़िए, चांदनी चौक का भिंडी समोसा ट्राय कीजीए!
जब भी हम समोसे की बात करते हैं तो गर्मागर्म आलू के मसाले की याद आते ही मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन हम आपसे कहें कि क्या आपने कभी आलू की जगह भिंडी के समोसे खाएं हैं? जी हां, भिंडी के समोसे! सुनकर हक्के-बक्के रह गए ना!
इन दिनों इंटरनेट पर चांदनी चौक के भिंडी के समोसे बहुत वायरल हो रहे हैं। इस समोसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, जो बेहद वायरल हो गया है। भले ही यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन दिल्ली के चांदनी चौक में सड़क के किनारे एक ठेले पर भिंडी समोसा बेचा जा रहा है और यहां इसे खाने के लिए लोगों की भीड़ भी लग रही हैं।

मार्केट में आया नया स्नैक्स- भिंडी समोसा
फेसबुक पेज 'फूड लवर' पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में समोसा स्टॉल के मालिक को इस अनोखे व्यंजन को बनाते हुए दिखाया गया है। भिंडी के अंदर भरावन दिखाने के लिए वह एक समोसे को तोड़ता है। उनका दावा है कि भिंडी को इस तरह से पकाया जाता है कि इसमें कोई चिपचिपा तार नहीं रहता है। और भी दिलचस्प बात यह है कि इस भिंडी समोसा को एक पौष्टिक चाट में भी बदल दिया जाता है। और इस पर हरी चटनी, धनिया पत्ती, और मसालों के छिड़काव करने के बाद इस चाट को आलू छोले की सब्जी के साथ भी परोसा जाता है। वो भी मात्र 30 रुपए में। भिंडी समोसा के अलावा इस स्टॉल में मटर समोसा और अन्य व्यंजन जैसे कचौरी और वेज बिरयानी के साथ चटनी, प्याज और हरी मिर्च और आलू छोले की सब्जी भी मिलती है। वीडियो के आखिर में यह भी बताया गया है कि यह ठेला कहां पर लगाया जा रहा है.

लाइक्स और कमेंट की हुई बौछार
10 लाख से अधिक बार देखे जाने के बाद, इस वायरल वीडियो को अब तक 7.7 लाइक्स और 100 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि बहुत से लोग इस अजीब से व्यंजन के आइडिया को पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग कमेंट करके समोसे के स्टॉल की लोकेशन के बारे में पूछ रहे हैं ताकि वे इसे ट्राय कर सकें। वहीं कई लोगों ने इस समोसे का खूब मजाक भी बनाया।



Click it and Unblock the Notifications











