Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bank Holiday in May 2024: जानें मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? असुविधा से बचने के लिए नोट कर लें तारीखें
Bank Holiday in May 2024: हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में भारतीय रिज़र्व बैंक देश के सभी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट प्रकाशित करती हैं। आरबीई हर महीने के हिसाब से देश के सभी क्षेत्रों में अवकाश की सूची जारी करता है। इस वर्ष 224 का मई का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में इस पूरे महीने की बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना ज़रूरी है जिससे आप अपने बैंक सम्बन्धी कार्य ठीक प्रकार से प्रबंधित कर पाएं। आज के डिजिटल युग में भी बैंक के कार्यों और उनकी सेवाओं का महत्व बहुत है। जानते हैं मई 2024 में कब कब बंद रहेंगे भारतीय बैंक?
महीने के कुछ शनिवार और रविवार के दिनों में बैंक का अवकाश रहता है। जानते है मई महीने में वीकेंड की छुट्टियाँ -

5 मई - रविवार
11 मई - महीने के दूसरे शनिवार पर बैंक का अवकाश रहता है।
12 मई - रविवार
19 मई - रविवार
25 मई - चौथे शनिवार पर बैंकों की छुट्टी रहती है।
26 मई - रविवार
मई में बाकी की छुट्टियाँ -
1 मई - महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक (बैंगलोर), तमिलनाडु (चेन्नई), गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवन्नाथापुरम के क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
7 मई - लोकसभा चुनावों के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा के क्षेत्रों में बैंकों का अवकाश होगा।
8 मई - रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल के सभी बैंकों की छुट्टी होगी।
10 मई - बसवा जयंती/अक्षय तृतीया के मौके पर कर्नाटक के बैंक बंद रहेंगे।
13 मई - लोकसभा चुनावों के कारण श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 मई - सिक्किम राज्य के राज्य दिवस के मौके पर राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।
20 मई - लोकसभा चुनावों के मतदान के मौके पर महाराष्ट्र राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई - बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता,चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, कानपुर, देहरादून, रायपुर, रांची, आइजोल, ईटानगर, नागपुर, बेलापुर, अगरतला, जम्मू,शिमला और श्रीनगर के क्षेत्रों और इनके राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 मई - नाज़्रुल जयन्ती और लोकसभा जयंती के कारण त्रिपुरा(अगरतला), और ओड़िशा में बैंकों का अवकाश होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











