Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bank Holiday In Febuary 2026: फरवरी में केवल 19 दिन ही खुलेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लंबी लिस्ट
Bank Holiday In Febuary 2026: जनवरी अब खत्म होने वाली है और 6 दिन बाद फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। अगर आपका फरवरी में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम अटका है या आप मोटी नकदी निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कैलेंडर निकाल लीजिए और तारीखें मार्क करना शुरू कर दें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की फरवरी साल 2026 की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के जारी हो गई है जिसके अनुसार, फरवरी के महीने में बैंकों में लंबी छट्टियां होने वाली हैं।
28 दिनों के इस छोटे से महीने में साप्ताहिक अवकाश और प्रमुख त्योहारों को मिलाकर कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी पूरे महीने में आपको कामकाज के लिए सिर्फ 19 दिन ही मिलेंगे। अगर आपका भी फरवरी में कोई बैंक का काम है तो जाने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें, वरना कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले।

फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
अब ये जानना जरूरी है कि फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, फरवरी में जो छुट्टियां हैं उनके बारे में नीचे बताया गया है।
| तारीख | दिन | कारण |
| 1 फरवरी 2026 | रविवार | सार्वजनिक अवकाश (साप्ताहिक) |
| 7 फरवरी 2026 | शनिवार | पहला शनिवार (बैंक खुले रहेंगे*) |
| 8 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 15 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | चौथे शनिवार का अवकाश |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
इस वजह से भी बंद रहेंगे बैंक
ऊपर आपने ये तो जान लिया कि फरवरी में 6 दिन तो रविवार और पहले व चौथे शनिवार का अवकाश है। इसके अलावा 18 फरवरी 2026 बुधवार को लोसर दिवस के कारण गंगटोक में बैंक का अवकाश रहेंगा। 19 फरवरी 2026 दिन वीरवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंति पर बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को राज्य दिवस और स्टेटहुड डे के पर्व पर आईजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन कर सकते हैं काम
बेशक फरवरी में पूरे 9 दिन बैंक बंद रहेंगे लेकिन आप ऑनलाइन या डिजिटल बैंकिंग से अपने काम कर सकते हैं। जी हां, आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फोनपे, पेटीएम और गूगल पे की मदद से लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आरडी और एफडी भी ओपन करवा सकते हैं। मगर चेक जमा करवाने और बड़ी रकम का लेनदेन नहीं कर सकते।



Click it and Unblock the Notifications











