Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bakrid 2024: ये था दुनिया का सबसे महंगा बकरा, कीमत इतनी कि एक नहीं 2 BMW कार आ जाएं
World Most Expensive Goat Ever Sold rs 70 lac : इस साल 17 जून को बकरीद मनाया जाएगा। इस त्योहार को कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। बकरीद पास आते ही कुर्बानी के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाले बकरों की कीमत आसमान छूने लगती है।
बाजार में इस वक्त आपको अलग-अलग नस्ल के ऐसे कई बकरे मिल जाएंगे जिनकी कीमत लाखों में है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे बिकने वाले बकरे के बारे में बताने वाले हैं। सबसे बड़ी बात कि इस बकरे की कीमत की वजह से उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

कितनी है इस बकरे की कीमत
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ब्रेड नाम के एक बकरे को ब्रिटेन में 82,600 यूएस डॉलर में बेचा गया था। भारतीय रुपयों में ये कीमत करीबन 69 लाख रुपये होती है। आप सुनकर शायद चौंक जाएं कि इस बकरे को 1985 में इतनी बड़ी रकम में बेचा गया था। अगर हिसाब लगाने बैठे तो आज इस इस बकरे की कीमत करोड़ों में होती।
अंगोरा नस्ल की क्या होती है खासियत?
अंगोरा बकरियां दुनिया की सबसे बेहतर नस्ल में से एक है। यह नस्ल मुख्य तौर पर तुर्की पर पाई जाती है। सफेद रंग के बालों से भरी इन बकरियों को मुख्य रूप से ऊन के लिए पाला जाता है। हालांकि, बकरीद के दौरान कई लोग इनकी कुर्बानी भी देते हैं। इनसे निकलने वाले ऊन को मोहायर कहा जाता है। इन बकरियों की ऊन प्रति माह लगभग 2 से 2.5 सेमी की दर से बढ़ता है। अंगोरा नस्ल की बकरियां कहां पाई जाती है
यह बकरा भी रहा था चर्चा में
जहां कुछ बकरे अपनी नस्ल की वजह से खास होते हैं तो वही कुछ बकरे अपने स्किन में लिखे अल्फाजों की वजह से चर्चा में आते हैं। साल 2023 में बकरीद से पहले ऐसे ही एक बकरे के बारे में खूब चर्चा थी, जिसकी कीमत उसके मालिक ने 1 करोड़ 12 लाख 786 रुपये लगाई थी।
इस बकरे का नाम शेरू था। महाराष्ट्र के इस बकरे के मालिक का दावा था कि शेरू के शरीर पर उर्दू में अल्लाह और मोहम्मद जैसे अल्फाज लिखे हुए है। जो उसे बाकी बकरों से अलग बनाता है। ये खास बकरा बिक पाता उससे पहले ही किसी बीमारी की वजह से इसकी मौत हो गई।



Click it and Unblock the Notifications











