Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो रही है सच, दिल्ली NCR में आया डरावना भूकंप
Baba Vanga Earthquake Prediction: बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियों को अक्सर हैरानी और सटीकता से जोड़ा जाता है। दुनिया की कई आपदाओं और युद्धों को बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से जोड़ा जाता है। उन्होंने साल 2025 को लेकर भी बहुत सी भविष्यवाणियां की थी जो सच साबित होती दिख रही हैं। इस बार फिर से उनका नाम चर्चा में है, वजह है दिल्ली-NCR में महसूस किया गया भूकंप का तेज झटका। वीरवार की सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिलचस्प बात ये है कि बाबा वेंगा की 2025 को लेकर की गई एक भविष्यवाणी में धरती पर प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की बात कही गई थी, जिसमें विशेष रूप से भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और जलवायु असंतुलन का जिक्र किया गया था। क्या यह हालिया भूकंप उसी चेतावनी का हिस्सा है?

दिल्ली-एनसीआर में आया तेज भूकंप
आज सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गाजियाबाद, दिल्ली और गुड़गांव में ये झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। National Center for Seismology के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।
क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का है हिस्सा?
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कई डराने वाली भविष्यवाणी की थीं। जैसे की प्लेन क्रैश, ज्वालामुखी का फटना, भूकंप का आना आदि। साल की शुरुआत से ही भूकंप के आने का सिलसिला जारी है। पहले म्यांमार में भूकंप आया जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई। इसके बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से अक्सर भूकंप आने की खबरें सामने आ रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज का भूकंप किसी भविष्यवाणी का हिस्सा नहीं है।
क्यों आता है भूकंप?
टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल (Tectonic Plate Movement)
धरती की बाहरी सतह 7 बड़ी और कई छोटी प्लेट्स में बंटी होती है। ये प्लेट्स लगातार धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं या एक के नीचे दूसरी धंसती है, तो ऊर्जा बनती है, जो अचानक मुक्त होकर भूकंप का कारण बनती है।
2. फॉल्ट लाइन (Fault Line) का सक्रिय होना
जहां दो प्लेट्स मिलती हैं, उसे "फॉल्ट लाइन" कहा जाता है। यदि इन क्षेत्रों में तनाव ज्यादा हो जाए और एक प्लेट फिसल जाए, तो भूकंप आता है।
3. ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Activity)
कुछ भूकंप ज्वालामुखी फटने की वजह से भी होते हैं। जब ज्वालामुखी के भीतर मैग्मा दबाव बनाता है और फटता है, तो आसपास की जमीन हिलने लगती है।
4. मानव जनित कारण (Human-Induced Causes)
- बड़े डैम का निर्माण
- माइनिंग (खान खोदना)
- न्यूक्लियर टेस्टिंग
बता दें कि ये गतिविधियां भी कभी-कभी भूकंप की वजह बन सकती हैं।

भूकंप आने पर क्या करें?
- घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें
- शीशों और खिड़कियों से दूर रहें
- मजबूत टेबल के नीचे बैठें
- लिफ्ट का प्रयोग न करें
- खुले मैदान में जाना सबसे सुरक्षित उपाय है



Click it and Unblock the Notifications











