Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
उत्तरकाशी में फटा बादल, मनसा देवी में गिरा पहाड़, क्या वाकई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो रही है सच?
Baba Vanga Terrifying Prediction: साल 2025 का अगस्त महीना भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों के लिए डर और तबाही लेकर आया है। कहीं बादल फटने से नदियां उफान पर हैं तो कहीं पहाड़ खिसकने से जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तरकाशी, और हरिद्वार से लगातार भयानक प्राकृतिक आपदाओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं दुनिया भर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हाल ही में रसिया में आए भयानक भूकंप और सुनामी ने ऐसी तबाही मचाई की पल भर में हर तरफ तबाही देखने को मिली।
इन घटनाओं ने एक बार फिर दुनिया को बाबा वेंगा की उस भयावह भविष्यवाणी की याद दिला दी है जिसमें उन्होंने "प्राकृतिक तबाही, जल प्रलय और धरती पर विनाशकारी बदलावों की चेतावनी दी थी। खासतौर पर साल 2025 को लेकर उन्होंने डरा देने वाली भविष्यवाणी की थी। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या ये तबाही सिर्फ संयोग है, या सच में हम उस दौर में पहुंच चुके हैं जिसकी चेतावनी दशकों पहले दी गई थी?

उत्तरकाशी के धराली गांव में फटा बादल
बीते दिन यानी 5 अगस्त, मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली गांव में भारी तबाही मची। हर्षिल क्षेत्र में बादल फटा और पानी का स्तर इतना तेज हो गया कि नाला उफान पर आ गया। ये सैलाब पल भर में ही धराली गांव को बहाकर ले गया। अभी वहां के लोगों का रेस्क्यू हुआ भी नहीं था कि हिमाचल में बादल फटने की खबर आ गई जिसमें करीब 400 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हर तरफ सिर्फ विनाश ही विनाश देखने को मिल रहा है।

मनसा देवी गिरा पहाड़
उत्तरकाशी और उत्तराखंड में मची तबाही ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं हरिद्वार के मनसा देवी में बीते दिन अचानक से पहाड़ गिर गया। इस हादसे में करीब 5 बाइक वाले चपेट में आ गए। पहाड़ का बड़ा हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरा जिससे पूरा ट्रैक टूट गया और रेल यातायात प्रतिबंधित हो गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। मगर पहाड़ के यूं अचानक गिर जाने से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी याद आ गई।
क्या ये संयोग है या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच?
इन विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सालों पहले बाबा वेंगा द्वारा की गई साल 2025 की भविष्यवाणी सच हो रही है। बाबा वेंगा ने सालों पहले कहा था कि 2025 के बाद धरती जलवायु आपदाओं की चपेट में आ जाएगी। उनके अनुसार, पानी का स्तर बढ़ेगा, मौसम असामान्य रूप से उग्र होगा और कई क्षेत्र डूब जाएंगे। हाल की घटनाएं इतनी सटीक हैं कि लोग सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सच मानने लगे हैं। एक्सपर्ट का भी कहना है कि वर्तमान की घटनाएं भविष्य के लिए नहीं बल्कि वर्तमान के लिए खतरा बन गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications











