Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला का क्लीन शेव लुक वायरल, जानें कैसे करते हैं एस्ट्रोनॉट स्पेस में शेव?
How do astronauts shave and cut their hair : हाल ही में भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला, जो स्पेस मिशन पर गए थे, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर में देखा गया कि 14 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी दाढ़ी में खास बदलाव नहीं आया। यह देख लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा, क्या स्पेस में दाढ़ी नहीं बढ़ती? और अगर बढ़ती है, तो एस्ट्रोनॉट शेव कैसे करते हैं?
दरअसल, अंतरिक्ष का वातावरण पृथ्वी से बिल्कुल अलग होता है। वहां गुरुत्वाकर्षण (Gravity) न के बराबर होता है, जिसे "माइक्रोग्रैविटी" कहा जाता है। इस कारण शरीर की बहुत सी प्रक्रियाएं अलग तरह से काम करती हैं, लेकिन दाढ़ी बढ़ना पूरी तरह बंद नहीं होता। यह एक जैविक प्रक्रिया है जो हार्मोन और जेनेटिक्स पर निर्भर करती है। हालांकि, स्पेस में शेव करना आसान नहीं होता।

अंतरिक्ष में शेविंग कैसे होती है?
नासा की स्पोकपर्सन लोरा ब्लीचर ने एक मेल के जरिए मीडिया को बताया था कि अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स के पास शेविंग के लिए खास तकनीकें होती हैं। वे जो रेज़र इस्तेमाल करते हैं, वह ज़मीन पर मिलने वाले सामान्य रेज़र जैसा ही होता है, लेकिन उसे उपयोग करने के तरीके में अंतर होता है, जैसे-
1. नमी के बिना शेविंग
स्पेस में पानी का बहाव नियंत्रित नहीं किया जा सकता, इसलिए वहां गीली शेविंग संभव नहीं होती। एस्ट्रोनॉट्स पहले चेहरे पर लोशन या स्किन क्लेंजर लगाते हैं और फिर ड्राई रेज़र से शेव करते हैं।

2. वैक्यूम क्लीनर का उपयोग
जब बाल कटते हैं, तो वे माइक्रोग्रैविटी में हवा में तैरने लगते हैं, जो आंखों, नाक या स्पेस स्टेशन की मशीनों में जाकर परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसी वजह से शेविंग करते समय एस्ट्रोनॉट्स छोटे वैक्यूम क्लीनर या वैक्यूम अटैचमेंट वाले स्पेशल रेज़र का इस्तेमाल करते हैं।
3. स्पेशल इलेक्ट्रिक रेज़र
NASA और अन्य स्पेस एजेंसियों ने खास बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक रेज़र भी तैयार किए हैं, जिनमें इन-बिल्ट वैक्यूम होता है, इससे शेविंग न सिर्फ आसान होती है, बल्कि साफ-सफाई भी सुनिश्चित होती है।
Step into the space salon where barber @astro_raja is a man of many talents 🚀💈💇♂️ Because none of us want hair in our eyes, or – even worse – the @Space_Station systems, our hair clippers come with a vacuum attached. Five stars for this space stylist's service ⭐️😉 #CosmicKiss pic.twitter.com/dDsXHaSgG5
— Matthias Maurer (@astro_matthias) December 19, 2021
शुभांशु शुक्ला की दाढ़ी क्यों नहीं बढ़ी?
अब सवाल उठता है कि 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद भी शुभांशु शुक्ला की दाढ़ी में ग्रोथ क्यों नहीं दिखाई दी? इसके दो संभावित कारण हो सकते हैं:
नियमित शेविंग : संभव है कि शुभांशु शुक्ला ने हर 2-3 दिन में शेव की हो, लेकिन उसकी तस्वीरें या वीडियो सार्वजनिक न की गई हों।
दाढ़ी की धीमी ग्रोथ : दूसरी संभावना यह है कि उनकी दाढ़ी की प्राकृतिक ग्रोथ धीरे होती हो, जो कुछ पुरुषों में आम बात है। इसके अलावा, माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव या हार्मोनल बदलावों की वजह से ग्रोथ स्पेस में थोड़ी धीमी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











