Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चांदी-सोने से बना है Anant-Radhika की वेडिंग इन्विटेशन कार्ड, वीडियो हुआ वायरल
Anant Ambani Wedding Card Goes Viral : बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संग 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे।
अब, हमें अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड की झलकियां मिली हैं, जो वाकई अंबानी परिवार के लग्जरी को दर्शाता है। ये कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते है इस कार्ड की खासियत के बारे में।

चांदी का मंदिर और सोने की मूर्तियों से तैयार हुआ है कार्ड
अनंत अंबानी के शादी के कार्ड स्मृति राकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। ये वेडिंग कार्ड लाल रंग की अलमारी के आकार में बारीकी से तैयार किया गया है। जिसमें भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां थी। मंदिर को असली चांदी से बनाया गया है और इस पर खूबसूरत नक्काशी की गई है।

चांदी के लेटर में लिखी हुई है शादी की डिटेल्स हुई है
इस कार्ड के साथ एक चांदी का बॉक्स भी था। इसके अलावा भगवान नारायण के साथ एक चांदी का लेटर देख सकते हैं। कार्ड में इवेंट्स की डिटेल्स दी गई हैं। बॉक्स के निचले हिस्से में शादी के गिफ्ट्स हैं, जिसमें एक चांदी का डिब्बा, अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर 'अ' और 'र' की कढ़ाई वाला रुमाल और एक हथकरघा दुपट्टा शामिल था, जिसे एक सफेद कपड़े में पैक किया गया था।
यहां देखें कार्ड का वीडियो
12 जुलाई को बंधेंगे शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल सगाई की थी। मार्च में गुजरात के जामनगर में कपल का पहला ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया था। इसके बाद 29 मई-2 जून तक इटली के क्रूज पर कपल का सेकेंड प्री-वेडिंग हुआ था। अब 12 जुलाई को अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











