Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, मंगलमय होगा धार्मिक सफर
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो चुका है। ये एक पवित्र और आध्यात्मिक यात्रा है, जो हर साल लाखों श्रद्धालुओं को भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन के लिए आकर्षित करती है। जम्मू-कश्मीर की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों में स्थित अमरनाथ गुफा तक पहुंचना जितना धार्मिक भाव से जुड़ा होता है, उतना ही शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण भी होता है।
यदि आप इस यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना न सिर्फ आपकी यात्रा को सफल बनाएगा, बल्कि आपको सुरक्षित और स्वस्थ भी रखेगा। आइए फिर बिना देर किए उनके बारे में जान लेते हैं।
स्वास्थ्य का रखें ध्यान
बता दें कि अमरनाथ यात्रा के करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। यात्रा के दौरान यात्रियों को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। दरअसल अमरनाथ यात्रा के दौरान ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी वाले क्षेत्रों से गुजरना पड़ता है। इसलिए यात्रा से पहले डॉक्टर से परामर्श लें और फिटनेस सर्टिफिकेट जरूर बनवाएं।

गर्म कपड़े और आरामदायक जूते रखें
बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा बर्फ से ढकी रहती है, वहीं बहुत ज्यादा ठंड होती है। ऐसे में हर यात्रियों के लिए जरूरी है कि वो अपने बैग में गर्म कपड़े, आरामदायक जूते और रेन कोट जरूर रखें। दरअसल रास्ते में कब बारिश आ जाए और कब धूप आ जाए इसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकता।
खानपान का विशेष ध्यान रखें
अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु अपने खाने-पीने का जरूर ध्यान रखें। हेल्दी और सिंपल खाना खाएं। स्वच्छ पानी पिएं, हल्का, सुपाच्य भोजन करें। खुले खाने से बचें ताकि पेट से जुड़ी परेशानियां न हों। साथ में जरूरी दवाइयां रखें, पट्टी और बैंडेड रखें। दरअसल अमरनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

प्राकृतिक आपदाओं के लिए रहें तैयार
अमरनाथ यात्रा के दौरान आप प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयार रहें। दरअसल अमरनाथ के रास्ते में पहाड़ों का खिसकना, रास्तों का टूटना और बिजली गिरना जैसी दिक्कतें होना आम बात है। आप अपने मन को शांत रखें और धार्मिक नियमों व पर्यावरण का पालन करें जैसे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक का उपयोग न करें, गंदगी न फैलाएं और स्थानीय नियमों का पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications











