Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश या निकलेगी धूप? इन 5 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: गुरुवार 19 जून को मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली‑NCR में जहां हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं, वहीं देश के कई राज्यों में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान समेत कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, जिससे वहां झमाझम बारिश हो रही है।
ऐसे में किसानों और गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। IMD ने कुछ राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है। बीते दिन आसमान में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई। गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश के होने से कुछ राहत मिली है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून से लेकर 24 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश भी हो सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई जिससे पूरा दिन गर्मी तो कम लगी लेकिन चिपचिप ज्यादा लगी। एनसीआर का भी कुछ ऐसा ही हाल था।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम
दिल्ली-एनसीआर की तो हमने बात कर ली है अब बात कर लेते उत्तर प्रदेश की, वहां कब होगी बारिश। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है जिसकी वजह से आंशिक रूप से बारिश भी हो रही है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में भी जमकर मेघ बरसेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हालांकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना कम ही है, लेकिन कुछ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है, उनका कहना है कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
उत्तराखंड में भी बीते कुछ दिनों से गर्मी चरम पर थी। मगर अब बीते तीन दिनों से वहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि इस वजह से आम जनजीवन प्रभावित जरूर हुआ है क्योंकि बारिश की वजह से सड़कों पर पहाड़ टूट कर आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











