Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ये हैं भारत के भूतिया रेलवे स्टेशन, जहां शाम ढलते ही छा जाता है डर का साया
6 Haunted Railway Stations In India: भारत में ऐसे कई जगह हैं जो अपने रहस्य के वजह से लोगों में कौतूहल के विषय बनी हुई। वहीं कई ऐसी जगह है जहां लोग जाने से भी कतराते हैं। भारत में ऐसी कई भूतिया जगह है जहां के किस्से कहानियां सुनने के बाद लोग यहां जाने के नाम से पसीने छूटने लगते हैं।
आपने भी हॉन्टेड महलों-किलों और घरों की डरावनी कहानियां तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने भारत के भूतिया रेलवे स्टेशन के बारे में सुना है, जहां से लोग आज भी ट्रेन पकड़ने से कतराते है। आज चलिए हम आपको बताते है भारत के 6 हॉन्टेड रेलवे स्टेशन।

चित्तूर स्टेशन, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के इस स्टेशन को लेकर भी तमाम भूतिया कहानियां कही जाती हैं। ऐसी कहानी है कि यहां सीआरपीएफ के एक जवान को आर पी एफ और टीटीई ने मिलकर खूब पिटाई की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से उस मृतक की आत्मा न्याय के लिए स्टेशन भर भटकती है।
बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां आने वाले यात्रियों ने सफेद साड़ी पहनी एक महिला की आत्मा को भटकते हुए देखा है। इसके अलावा इस स्टेशन को लेकर कई डरावनी कहानियां है। यही वजह है कि 42 सालों इस रेलवे स्टेशन को बंद रखा गया। यहां से गुजरने वाली ट्रेन भी अपनी स्पीड बढ़ा लिया करती थी। इसके बाद 2009 में इसे फिर से शुरू करवाया गया।
लुधियाना स्टेशन, पंजाब
लुधियाना स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि इस पूरे स्टेशन में केवल एक काउंटर है, जिसे भूतिया कहा जाता है। कहानियों के अनुसार यहां के रिजर्वेशन काउंटर पर एक सुभाष नाम का व्यक्ति बैठता था। जिसे अपने काम से खूब लगाव था। उसकी मौत के बाद उस कमरे में जो भी काम करने के लिए गया, उसे कई परेशानियों ने घेरा रखा।
बड़ोग स्टेशन, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बड़ोग रेलवे स्टेशन के टनल नम्बर 33 को भूतिया माना जाता है। कालका-शिमला रेल रूट पर आने वाला ये छोटा-सा रेलवे स्टेशन देखने में जितना खूबसूरत है, उतने ही इसे लेकर भूतिया काहानियां भी मशहूर है। इस रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में एक सुरंग है, इसे बड़ोग सुरंग कहा जाता है। दरअसल, इस सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था, लेकिन बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि बड़ोग सुरंग में आज भी उनकी घूमती है।
रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन, कोलकता
इस मेट्रो स्टेशन को भूतिया इसलिए कहते है क्योंकि यहां पर कई लोगों ने सुसाइड किया है। कोलकाता का ये मेट्रो स्टेशन 'paradise of suicide' के नाम से भी जाना जाता है। लोगों का ऐसा दावा है कि देर रात तक यहां आपको साए देखने को मिल जाएंगे और डरावनी तेज चीखें भी सुनाई देती है।
नैनी स्टेशन, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में नैनी स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां पर अक्सर ही रात के समय स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर कुछ अजीब सी चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसी कहानी है कि स्टेशन के पास स्थित नैनी जेल में बहुत सारे फ्रीडम फाइटर्स बंद थे, जिन्हें खूब टॉर्चर किया जाता था और बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी।
मुलुंड रेलवे स्टेशन
मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन की गिनती भी देश के भूतिया रेलवे स्टेशनों में होती है। इस रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आसपास रहने वाले लोगों का दावा है कि उन्हें यहां चीखने-चिल्लाने के साथ ही डरावनी तरह से रोने की भी आवाजें सुनाई देती हैं। लोगों का मानना है कि ये उन लोगों की आवाजें हैं, जो इस रेलवे की लाइनों को पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए।



Click it and Unblock the Notifications











