Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खूबसूरत वादियों और नजारों के बीच करनी है शादी? ये 5 हिल्स स्टेशन वेडिंग के लिए है परफेक्ट च्वॉइस
Hill Stations For Destination Wedding : शादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग का कॉन्सेप्ट खूब फल-फूल रहा है। नई जनरेशन के कपल्स किसी बैंकवेट हॉल में नहीं बल्कि किसी मशहूर जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने की चाह रखते हैं। ताकि वो ताउम्र शादी की यादें ताजा रख सकें।
बीच वेडिंग, रॉयल वेडिंग जैसे कॉन्सेप्ट के बीच लोग शादी के लिए हिल स्टेशन को भी वेन्यू के तौर पर चुनने लगे हैं। अगर आप भी प्रकृति की खूबसूरत नजारों के बीच शादी करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए परफेक्ट 5 हिल स्टेशन वेन्यू लेकर आए हैं, प्रकृति के बीच इन खूबसूरत लोकेशन में शादी की फोटोज भी लाजवाब आएंगी।

ऋषिकेश
धार्मिक महत्व रखने वाले इस हिल स्टेशन में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। ऋषिकेश बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां का मौसम काफी हद तक थोड़ा ठंडा रहता है, इसलिए गर्मियों में यहां शादी करना बेस्ट साबित हो सकता है। गंगा किनारे इस जगह में काफी सारे एडवेंचर एक्टिविटीज भी है, जो आपकी शादी में फन एलिमेंट जोड़ सकता है।

नैनीताल
उत्तराखंड में बसा नैनीताल भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पहाड़ों में एक अतरंग वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आप यहां का रुख कर सकते हैं। भारत के शहरों से इसकी रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। ये रोड ट्रिप के लिए भी सही है। यहां की झीलों में बोटिंग की जा सकती है। नैनीताल में बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आप इस खूबसूरत लोकेशन को चुन सकते हो।

गुलमर्ग
अगर आप शोर-शराबे से दूर एक शांत किस्म की शादी चाहते हैं, जहां सिर्फ आपके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार हो और प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच आप 7 जन्म के इस बंधन में बंध जाएं और प्रकृति भी आपकी इस जिंदगी की इस नई पारी का हिस्सा बनें, तो आप गुलमर्ग को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं। गुलमर्ग की वादियों में अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं।

धर्मशाला
ये शांत हिल स्टेशन ऊंचे पहाड़ों और घने देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, भागसू झरना, कांगड़ा संग्रहालय, रॉक मंदिर, डल झील और त्रिउंड हिल यहां के कुछ फ़ेमस टूरिस्ट प्लेस हैं। ये भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट रहेगा।
रानीखेत
हिमालय की वादियों में बसे रानीखेत हिल स्टेशन को अंग्रज़ों ने बसाया था। यहां आप सादगी से लेकिन एक शानदार शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर सकते हैं। शहरों से इस हिल स्टेशन में कई मंदिर भी हैं, जहां शादी से पहले या बाद में ईश्वर का आशीर्वाद लिया जा सकता है। यहां पास का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। जो मुख्य रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

कुर्ग
हरियाली और अद्भुत वादियों में बसे कुर्ग में शादी करने का अलग ही मजा है। बैंगलोर से 245 किलोमीटर दूर कुर्ग खूबसूरती के मामले में कई हिल्स स्टेशन को पीछे छोड़ देता है। इस जगह की सादगी और शांति एक अलग ही सुकुन देती है। यहां एक से बढ़कर एक रिसॉर्ट और लग्जरी होटल्स है। यहां का मौसम और लोकेशन शादी करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।



Click it and Unblock the Notifications











