Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Yogini Ekadashi 2024 Rashifal: योगिनी एकादशी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
Yogini Ekadashi 2024 Rashifal: आषाढ़ मास की प्रथम एकादशी पर योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई दिन मंगलवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा।
योगिनी एकादशी के पवित्र व्रत को पापों के प्रायश्चित के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन विधि विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है तथा संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण होती है।

इस वर्ष योगिनी एकादशी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस पावन पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, धृति योग, शिव वास योग और कौलव करण योग के विशेष संयोग का निर्माण होने जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर पाँच दुर्लभ संयोग के निर्माण होने से कुछ राशियों के अच्छे दिन प्रारंभ होने वाले हैं। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियाँ हैं-
योगिनी एकादशी 2024: सौभाग्यशाली राशियां
मेष राशि:
मेष राशि वालों को इस दुर्लभ संयोग से करियर में नए-नए आयाम प्राप्त हो सकते हैं। पुराने एवं लंबे समय से किए गए निवेश इस समय फायदा पहुँचा सकते हैं। योगिनी एकादशी का पावन पर्व मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। इससे आय के साधन में वृद्धि हो सकती है और अपार धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि:
योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर सिंह राशि के जातकों को बहुत से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस पावन पर्व पर सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियों का पिटारा खुल सकता है। अचानक ही धन की प्राप्ति हो सकती है। भगवान श्री हरि विष्णु नारायण के विशेष आशीर्वाद से बहुत बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो सकता है जिससे आय के साधन में दोगुना वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को दुर्लभ संयोग से अत्यंत शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपको किसी भी प्रकार से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय आपका मनोबल बहुत उच्च स्तर पर रहेगा जिससे कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सहकर्मियों का भरपूर साथ प्राप्त होगा। किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करने का यह सब से सही समय रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए योगिनी एकादशी बहुत ही फलदाई साबित हो सकती है। यह समय निवेश के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। पुराने समय में किए गए निवेश पर इस समय आपको लाभ दे सकते हैं। आय के अच्छी स्रोत मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहेगी तथा भाइयों एवं बहनों का भरपूर साथ मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











