Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कौन हैं भारत की जादुई बेटी सुहानी शाह? जो बनीं भारत की पहली महिला मेंटलिस्ट, जानें जादुगरनी की कहानी
Who is Suhani Shah: भारत की बेटी सुहानी शाह ने एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इटली में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैजिक इवेंट में सुहानी शाह को 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का अवॉर्ड दिया गया है। इटली में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मैजिक सोसाइटीज़ (FISM) वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ी जीत हासिल की।
यह पुरस्कार विश्व स्तर पर जादू और मेंटलिज्म की दुनिया में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। सुहानी न केवल एक शानदार जादूगरनी (illusionist) हैं, बल्कि देश की पहली महिला मेंटलिस्ट भी हैं, जिन्होंने पारंपरिक सोच को तोड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं कौन हैं सुहानी शाह, और कैसे उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

सुहानी शाह कौन हैं?
सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र में पहला मैजिक शो किया था। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने जादू को अपना करियर चुना और आज भारत की सबसे मशहूर मेंटलिस्ट हैं। सुहासिनी ने बचपन में ही अपने माता-पिता को कह दिया था कि वो जादुगर बनना चाहती हैं जिसे सुन पहले तो वो भी हैरान हो गए थे। हैरान और परेशान होन लाजमी भी था क्योंकि एक ऐसा सपना जो उस समय भारतीय लड़कियों में आम तौर पर नहीं सुना जाता था। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता खुद एक जादूगर थे, जो उनके पहले समर्थक और गुरु बने।
मेंटलिज्म में महारत
सुहानी खुद को जादूगर से ज्यादा मेंटलिस्ट और परफॉर्मर मानती हैं। वह माइंड रीडिंग, बॉडी लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन और साइकोलॉजिकल ट्रिक्स का इस्तेमाल करके दर्शकों को चकित कर देती हैं। वह लाइव शोज, यूट्यूब वीडियो और मोटिवेशनल स्पीच के जरिए भी लाखों लोगों से जुड़ी हुई हैं।
इटली में मिला 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' अवॉर्ड
इटली में हुए FISM (Fédération Internationale des Sociétés Magiques) जैसे अंतरराष्ट्रीय इवेंट में सुहानी को यह सम्मान मिला। यह पुरस्कार दुनिया के सबसे इनोवेटिव और प्रभावशाली जादू प्रस्तुतकर्ताओं को दिया जाता है। सुहानी की परफॉर्मेंस और नए विचारों ने जजों को इतना प्रभावित किया कि उन्हें बेस्ट मैजिक क्रिएटर के खिताब से नवाजा गया।
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर भी स्टार
सुहानी के यूट्यूब चैनल पर 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने शोज में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक के साथ माइंड रीडिंग करती हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय सीरीज में "Truth & Dare with Suhani Shah" और "The Suhani Shah Experience" शामिल हैं।
सुहानी शाह क्यों हैं खास?
भारत की इकलौती फुल-टाइम महिला मेंटलिस्ट। उन्होंने करियर में 5000 से ज्यादा लाइव शोज किए हैं। वह मानसिक स्वास्थ्य, साइकोलॉजी और ह्यूमन बिहेवियर पर भी गहरी समझ रखती हैं। सुहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। सुहानी शाह सिर्फ एक जादूगर नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रतीक हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो, तो कोई भी मंच बड़ा नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications











