Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख और गणपति बप्पा को स्थापित करने की विधि
When Celebrate Ganesh Chaturthi: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी त्योहार का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। लोग इस दिन गणेश जी की पूजा करते हैं व्रत रखते हैं और घर में बप्पा को स्थापित करते हैं। माना जाता है कि गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आती है तथा सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन है कि यह 26 अगस्त को है या 27 अगस्त को।
पता नहीं क्यों लेकिन अब हर त्योहार की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है और कई बार तो एक त्योहार दो अलग-अलग तिथियों में मनाया जाता है। अगर आपको भी सही तारीख को लेकर उलझन है तो जान लें सही तारीख और स्थापना की सही विधि। ताकि शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा का आगमन हो सके। आइए जानते हैं इस बार गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी, शुभ मुहूर्त और स्थापना की संपूर्ण विधि।

क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी?
गणेश चतुर्थी को मनाने के पीछे जो कथा प्रचलित है वो ये है कि इस दिन गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ रही है। चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त दोपहर 1:55 से होगा जो 27 अगस्त को 3:45 तक रहेगा।
कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?
ऐसे में दो दिन गणेश चतुर्थी पड़ रही है। अगर आप व्रत रखते हैं तो 26 अगस्त को रखना चाहिए क्योंकि इस दिन चंद्रमा को देख पूजा की जाती है। वहीं जो लोग गणपति बप्पा को घर में स्थापित करना चाहते हैं उनके लिए 27 अगस्त 2025 का दिन शुभ है। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 26 अगस्त से शुरू होगा और 6 सितंबर तक रहेगा।
कैसे करें गणेश जी की स्थापना?
अगर आप अपने घर में गणेश जी की स्थापना कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
- सुबह स्नान और साफ कपड़े पहनें।
- पूजन स्थान तैयार कर गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें।
- दूर्वा, फूल और भोग (मोदक, लड्डू) अर्पित करें।
- मंत्र जैसे "ॐ गं गणपतये नमः" और "ॐ विष्णु-कांताय नमः" उच्चारण करें।
- अंत में दीपक जलाकर आरती और प्रसाद लें।
- दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











