Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Weekly Vrat and Festivals List: जुलाई के पहले सप्ताह में पड़ेगे कौन से व्रत-त्योहार?
2023 वर्ष आधा गुज़र चुका है और जुलाई का महीना शुरू हो गया है। धार्मिक दृष्टि से ये माह बहुत महत्वपूर्ण है। जुलाई महीने में ही देशभर में मानसून आता है, और धरती की तपिश कम होने से भक्तिमय माहौल बनता है।
जुलाई में इस वर्ष का दो महीने लम्बा चलने वाला सावन शुरू होगा। इसके साथ ही जुलाई माह में ही चातुर्मास शुरू होगा जिसमें श्री हरि विष्णु निद्रा में चले जाएंगे और अगले कुछ महीने सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जायेगी।

जुलाई में सावन के 4 सोमवार पड़ेंगे और साथ ही 4 मंगला गौरी व्रत भी। फिलहाल जानते हैं जुलाई के पहले सप्ताह में कौन कौन से महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आने वाले हैं:
2 जुलाई (रविवार) - कोकिला व्रत
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कोकिला व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
3 जुलाई (सोमवार)- आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। ये दिन स्नान, दान व ध्यान के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
4 जुलाई (मंगलवार) - सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
इस साल सावन महीने का शुभारंभ 4 जुलाई से होने जा रहा है। इसी दिन पहला मंगला गौरी व्रत भी रखा जायेगा। इस दिन माता गौरी से सुहाग की लंबी उम्र की कामना की जाती है। गौरतलब है कि सावन माह के सभी मंगलवार को मंगला गौरी व्रत का पालन किया जाता है।
6 जुलाई (गुरुवार) - गजानन संकष्टी चतुर्थी
सावन माह की गजानन संकष्टी 06 जुलाई 2023 को पड़ रही है। सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है चतुर्थी तिथि उनके पुत्र गणेश जी को। ऐसे में इस दिन व्रत-पूजा करने वाले भक्तों को भगवान शिव और गणपति दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होगा।
9 जुलाई (रविवार)- कालाष्टमी, भानु सप्तमी
हिंदू कईलेण्डर के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का शुभ दिन होता है। इस दिन भैरव देव की आराधना की जाती है। 9 जुलाई को ही भानु सप्तमी भी पड़ रही है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











