Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vivah Panchami 2023 Upay: विवाह से जुड़ी हर समस्या का निवारण करते हैं ये अचूक उपाय, सियाराम देते हैं आशीर्वाद
Vivah Panchami 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का उत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि को भगवान श्री राम और राजा जनक की पुत्री देवी सीता का विवाह हुआ था।
इस साल विवाह पंचमी 17 दिसंबर, रविवार को पड़ रही है। विवाह पंचमी के दिन पूरे विधि विधान से भगवान राम और माता सीता का पूजन किया जाता है। मंदिरों में विशेष आयोजन किये जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ सियाराम का नाम जपता है, उसके जीवन की समस्याओं का हल हो जाता है।

विवाह में देरी या फिर दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए विवाह पंचमी की तिथि उत्तम बताई गयी है। आइये जानते हैं विवाह पंचमी से जुड़े कुछ असरकारी उपायों के बारे में जिनकी मदद से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लौट आएगी।
पति की लंबी उम्र के लिए करें ये काम
यदि आप अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं तो यह उपाय आपके के लिए है। विवाह पंचमी के दिन एक डिब्बी में सिंदूर लेकर भगवान श्री राम और माता सीता के चरणों में रख दीजिये। अब उनकी विधि-विधान से धूप-दीप जलाकर पूजा करें। पूजा के बाद पति से कहें कि उस सिंदूर की डिब्बी को उठाकर आपको भेंट कर दें। साथ ही आपकी मांग में थोड़ा-सा सिंदूर भी लगा दें।
परिवार में एकता और शांति के लिए
यदि आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ शांति और प्रेमभाव बनाये रखना चाहते हैं तो इस उपाय से आपको लाभ मिल सकता है। विवाह पंचमी के दिन मंदिर में गंगाजल के छींटे मारें। इसके बाद श्री राम और देवी सीता का ध्यान करते हुए इस चौपाई का 11 बार पाठ करें। चौपाई - सब नर करहि परस्पर प्रीती। चलहि स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥
बेटी के विवाह में हो रही है देरी तो करें ये उपाय
यदि आप बहुत लंबे से अपनी पुत्री के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो विवाह पंचमी से जुड़ा ये उपाय करें। आप विवाह पंचमी से लेकर अगले 11 दिनों तक रामचरित मानस की चौपाई का 108 बार पाठ करें। चौपाई - सुन सिय सत्य असीस हमारी, पूरहिं मन कामना तुम्हारी।
जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत करने का उपाय
विवाह पंचमी के दिन आप भगवान श्री राम और माता सीता की सुगंधित फूलों से पूजा करें। पूजा के पश्चात् भगवान को अर्पित किये फूलों में से एक फूल अपने जीवनसाथी को भेंट कर दें। इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति सम्मान में भी इजाफा होगा।
जीवन में सकारात्मकता के लिए करें ये कार्य
यदि आपको लगता है कि जीवन में समस्याएं खत्म ही नहीं हो रही हैं और कोई न कोई परेशानी घेरे रहती है तो आपको विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो मार्गशीर्ष की पंचमी को ही तुलसीदासजी ने रामचरितमानस की रचना पूर्ण की थी। विवाह पंचमी के मौके पर इस दिव्य ग्रंथ के पाठ से सभी समस्याओं का अंत होगा।
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बढ़ाने के लिए
जिस दंपत्ति पर भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद रहता है उनके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं आती है। यदि आपकी शादीशुदा जीवन में कोई संकट आ रहा है तो निवारण के लिए विवाह पंचमी के दिन तुलसी की माला से जितना सम्भव हो उतनी बार "ॐ जानकीवल्लभाय नमः" मंत्र का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











