Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Calendar Vastu Tips: नया कैलेंडर लगाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, पूरा साल बना रहेगा खुशहाल
New Calendar Vastu Tips in Hindi: नया साल बस अब आने को है और इसके स्वागत को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह और उम्मीदें भी हैं। साल की शुरुआत होते ही हर घर में एक चीज जो जरूर आती है वो है कैलेंडर।
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कैलेंडर को लगाने और रखने का भी वास्तु नियम है। जी हां, कैलेंडर से जुड़े वास्तु का ध्यान रखकर आप अपने घर की खुशियों को बढ़ा सकते हैं।

अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि नया कैलेंडर किस दिशा में लगाना चाहिए और पुराने कैलेंडर का क्या करना चाहिए तो कैलेंडर से जुड़े कुछ वास्तु नियम हम आपके लिए यहां लेकर आये हैं।
किस दिशा में लगाएं कैलेंडर?
घर में कैलेंडर को हमेशा पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी दक्षिण दिशा में कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।
ऐसी तस्वीर वाले कैलेंडर न लगाएं
इस बात का विशेष ख्याल रखें कि घर में जिस जगह पर कैलेंडर लगा रहे हैं वहां युद्ध, खून खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

किस रंग के कैलेंडर शुभ होते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है। ये रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
नया कैलेंडर कहां नहीं लगाना चाहिए?
कैलेंडर को दरवाजे के पीछे नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा बिगड़ा रहता है। इसके अलावा मुख्य द्वार के ठीक सामने भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।
पुराने कैलेंडर का क्या करना चाहिए?
पुराने कैलेंडर के ऊपर कभी भी नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वहीं यदि कैलेंडर फट गया है तो उसे तुरंत घर से निकाल फेंकना चाहिए। नया साल शुरू होते ही पुराने कैलेंडर को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। अगर आप इसे नहीं हटाएंगे तो इससे उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











