Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Sapne Me Sindoor Ka Dikhna: दुर्भाग्य और खतरे का सूचक है सपने में सिंदूर का दिखना, दिख जाए तो ये जरुर करें
सपनों को आजतक वैज्ञानिक तरीके से समझा नहीं जा सका है। सपने क्यों आते हैं और सपनों का क्या मतलब है इसके बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो डरावने होते हैं तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनको देख कर ख़ुशी मिलती है।
साथ ही कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनका कुछ मतलब नहीं निकलता और रहस्य बन जाते हैं। सिंदूर को सपने में देखना भी किसी रहस्य से कम नहीं! इसका क्या अभिप्राय हो सकता है?

अगर आपने सपने में सिंदूर देखा हो तो आपके मन में भी ये जिज्ञासा उठी होगी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आइये हम आपको बताते हैं कि सिंदूर सपने में दिखे तो उसके क्या मायने हो सकते हैं।
हनुमान जी का प्रिय सिंदूर
सबसे पहले तो ये जान लीजिये की हनुमान जी के अलावा किसी भी पुरुष देवता के ऊपर सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता है। हनुमान ने एक बार पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था क्योंकि उन्हें लगा की सीता माता अपनी मांग में थोडा सा सिंदूर लगाती हैं तो राम जी प्रसन्न हो जाते हैं, सो अगर मैं पूरे शरीर में ही लगा लूं तो राम जी और भी ज्यादा प्रसन्न होंगे।
देवी को सिंदूर चढ़ाते देखना
आम तौर पर सिंदूर का सपने में दिखना अशुभ ही होता है। हां, अगर आपने किसी देवी और सिंदूर दोनों को सपने में देखा हो या फिर सिंदूर से किसी देवी की पूजा अर्चना की जा रही हो तो ये शुभ होता है।

कुंवारी कन्या का सिंदूर लगाना
इसके अलावा, अगर कोई कुंवारी कन्या खुद को सिंदूर लगाते हुए सपने में देखे तो ये भी शुभ ही होता है क्योंकि ये उसके जल्द ही विवाहित होने का सूचक होता है।
किन्नर और सिंदूर का सपना
अगर आपने ऐसा सपना देखा है जिसमें कोई किन्नर आपके मांग में सिंदूर लगा रहा हो या सिंदूर का टिका लगा रहा हो तो ये भी शुभ होता है। इन सबके अलावा किसी भी रूप में सिंदूर को देखना शुभ नहीं होता है।
विवाहित महिलाओं को सपने में सिंदूर दिखना
कई स्त्रियां सपने में सिंदूर को देख कर ये समझ लेती हैं कि उनके पति की उम्र लम्बी होगी और स्वास्थ्य अच्छा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। सिंदूर किसी दुर्घटना का सूचक भी है। ऐसे में अगर पति गाड़ी चलाते हों या ज्यादा सफ़र करते हों तो उन्हें सचेत रहने की जरुरत है।

सिंदूर की डिब्बी का सपना
सपने में सिंदूर की डिब्बी को देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके दांपत्य जीवन पर कोई संकट आने वाला है। ऐसे समय में ज्यादा सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें।
सिंदूर के ये सपने भी है अशुभ
अगर आप खुद से खुद को सिंदूर लगा रही हैं तो फिर ऐसा सपना भी अशुभ होता है। ये पति से बिछड़ने का संकेत देता है। कुंवारी कन्या अगर माथे से सिंदूर को मिटते हुए सपना देखे तो फिर अपने वर को चुनने में ज्यादा सावधानी बरतें।
सपने में सिंदूर उड़ाना अशुभ होता है, इसका मतलब है कि आप निर्णय लेने की क्षमता खो रहे हैं। सपने में ये दिखे कि आपके हाथों से सिंदूर गिर गया है तो ये भी अशुभ होता है। अपने और अपने परिवार के स्वस्थ्य पर ध्यान दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











