Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Sapne Me Bhagwan Ko Dekhna: सपने में किस भगवान को देखने का क्या अर्थ होता है?
Sapne Me Bhagwan Dekhna: सपने हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं, चाहे वो जागती आंखों से देखे जाएं या सोते समय। हम गहरी नींद में सपने देखते हैं उनका कुछ ना कुछ सम्बन्ध हमारी जिंदगी से होता है।
नींद में आए सपनों के पीछे कोई ना कोई अर्थ छिपा होता है। वे या तो रोज़मर्रा की जिंदगी में हुई किसी घटना से प्रेरित होते हैं या फिर किसी आगामी घटना का संकेत देते हैं।

किसी देवी देवता को अपने स्वपन में देखना बेहद भाग्यशाली माना जाता है। जानते हैं किस भगवान को अपने सपने में देखने का क्या अर्थ होता है-
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है। उनका सपने में आना इस बात का सन्देश देता है कि आप अपने वर्तमान कार्यों में सफ़ल होंगे।
ब्रह्मा जी
सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी को सपने में देखना व्यक्ति का भाग्योदय कर सकता है। भगवान ब्रह्मा का सपने में आने का मतलब है जीवन में तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं।
श्री कृष्ण
भगवान श्री कृष्ण को अपने रात के सपने में देखने का अर्थ होता है कि जल्द ही प्रेम के मामले में आपको खुशखबरी मिलने वाली है और साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होने वाली है।
भगवान राम
अपने सपनों में श्री राम को देखना सफलता की ओर संकेत करता है। ऐसे सपने का आना यह दर्शाता है कि तमाम परेशानियों के बावजूद आपको सफलता मिलने वाली है।
माता सरस्वती, देवी लक्ष्मी और काली मां
देवियों का भी स्वप्न में आना कुछ अच्छे परिणामों की ओर संकेत करता है। मां लक्ष्मी को देखना जीवन में जल्द ही धन आगमन होने की ओर इशारा करता है। मां सरस्वती को सपने में देखना उज्जवल भविष्य की संभावना को बढ़ाता है। वहीं देवी काली का सपने में आना अध्यात्म के प्रति झुकाव को प्रदर्शित करता है।
भगवान गणेश
विघ्नहर्ता भगवान गणेश को रात्रि स्वप्न में देखने का अर्थ होता है कि जीवन में आ रही परेशानियों का निवारण जल्द होगा और आपके काम पूरे होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











