Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में खुद को आम खाते हुए देखने का क्या है मतलब? आम के सपने भी होते हैं ख़ास
सपने हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। जागते हुए देखे गये सपनों से हमारी जिंदगी बनती है और सोते हुए सपनों से हमारी नींद तय होती है। अच्छी नींद के लिए अच्छे सपने आना ज़रूरी होता है, ताकि किसी बुरे सपने से नींद बीच में ना खुले।
कई बार सपने बहुत रहस्यमयी भी होते हैं जिनका कोई मतलब या सिर पैर समझ पाना मुश्किल होता है। कई बार सपने आपके जीवन में जो चल रहा होता है उससे ही प्रेरित होते हैं।
वहीं अधिकतर बार सोकर उठने के बाद हमें सपने याद ही नहीं रहते हैं। लेकिन हर सपने का अपना सांकेतिक महत्व होता है। जानते हैं यदि आपके सपने में आम आए तो उसका क्या अर्थ होता है-

खुद को आम खाते हुए देखना
गर्मी का मौसम आते ही तरह तरह के किस्मों के आम आना शुरू हो जाते हैं। यदि आप अपने सपने में खुद को आम खाते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। ऐसे सपने का अर्थ होता है कि आपके लिए धन के द्वार खुलने वाले हैं और किसी नये स्रोत से धन की प्राप्ति होगी।
कच्चा आम खाते देखना
यदि सपने में आप खुद को कच्चा आम खाते देखते हैं तो इसका संकेत भी आर्थिक वृद्धि होता है। धन कमाना बहुत ही मेहनत का काम होता है। कच्चे आम सपने में आना इस बात का संकेत होता है कि आपकी मेहनत सफ़ल होने वाली है और जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होगी।

आम गिरते देखना
यदि किसी सपने में आप पेड़ों से आमों को गिरते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको किसी कार्य में सफलता मिलने वाली है। यह सफलता कार्यक्षेत्र में, पढ़ाई में या किसी अन्य कार्य में मिल सकती है। परीक्षाएं चलने के दौरान इस तरह के सपने को देखना अच्चा माना जाता है।
आम काटते हुए देखना
घर में हम मीठे मीठे बड़े आम काटकर खाते हैं। यदि सपने में आप भी खुद को आम काटते देखते हैं तो इसका सांकेतिक अर्थ होता है कि अभी तक कर रहे कड़ी मेहनत का फल आपको जल्दी ही मिलने वाला है। आम काटने का संकेत अच्छे फल की ओर इशारा करता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











