Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
राम नवमी पर घर के इस कोने पर लगाएं राम दरबार की फोटो, दूर होंगे गृह क्लेश, होगा सुख-समृद्धि और शांति का वास
हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, लेकिन यदि इन्हें सही दिशा में न लगाया जाए तो जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
विशेष रूप से श्रीराम दरबार की तस्वीर को शुभ दिशा में लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, जबकि गलत दिशा में लगाने से कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए और इसका क्या महत्व है।

कब लगाएं घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर?
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे रामनवमी कहते हैं। इस वर्ष यह उत्सव 06 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
श्रीराम दरबार की तस्वीर लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, श्रीराम दरबार की तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह तस्वीर पूजा घर की पूर्व दिशा में स्थित दीवार पर भी लगाई जा सकती है। यह न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाती है, बल्कि घर के सभी वास्तु दोषों का भी नाश करती है।
घर में श्रीराम दरबार लगाने के लाभ
सकारात्मक ऊर्जा का संचार - घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
सौभाग्य और सफलता - नियमित पूजा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
परिवार में प्रेम और एकता - घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है, जिससे आपसी विवाद समाप्त होते हैं।
वास्तु दोष का नाश - यह तस्वीर घर के नकारात्मक प्रभावों को समाप्त कर सुख-समृद्धि को बढ़ाती है।
मोक्ष की प्राप्ति - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम दरबार की पूजा करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications











