Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vastu Tips: घर में पीतल का शेर रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, हो सकता है नुकसान

घर में रखी हर चीज का आपकी लाइफ पर नेगेटिव और पॉजिटिव असर पड़ता है। अगर आपके घर में रखी चीजें वास्तु शास्त्र के मुताबिक नहीं है तो इसका गलत असर भी हो सकता है। घर में रखा शिशा, कांच के बर्तन, ताज महल, जैसी हर चीज को घर में रखना चाहिए या नहीं, या कहां रखना है इस पर भी निर्भर होता है। आपने अक्सर लोगों के घर में शेर की मूर्तियां देखी होंगी। कोई मिट्टी का शेर रखता है, तो कोई खिलौने का, लेकिन कई लोग अपने घर में पीतल का शेर भी रखते हैं। लेकिन क्या आपको इसके पीछे का छूपा वास्तु शास्त्र पता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीतल का शेर सही दिशा में होना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर वहीं पीतल का शेर गलत दिशा में रखा गया हो, तो इसका नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं घर में पीतल का शेर कहां रखना चाहिए, और कहां रखने से बचना चाहिए, और इसे घर में रखने के क्या फायदा है।
घर में पीतल का शेर रखने के फायदे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीतल का शेर रखना बहुत शुभ होता है। शेर बहादुरी की निशानी होती है। ऐसे में पीतल का शेर घर में रखने से परिवार के अन्य सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है। वो अपने करियर और बिजनेस में काफी तरक्की करते हैं। कहा जाता है कि अगर आपके घर में किसी में आत्मविश्वास की कमी है, या वो किसी भी परिस्थिति का सामना करने से बहुत डरते हैं, तो ऐसे में आप अपने घर में पीतल का शेर जरूर रखें। क्योकि ये आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करने के साथ आपको निडर होकर दूसरों का सामना करने की हिम्मत देता है।
ऐसा माना जाता है कि पीतल के धातु से बने शेर में बृहस्पति का वास होता है। जिसकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है। वो अपने घर में पीतल के शेर की मूर्ति लाकर रख सकते हैं।
किस दिशा में रखें पीतल का शेर ?
अगर आपके घर में पीतल के शेर की मूर्ति रखी है, तो उसको आप उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रखें। जब आप अपने घर में पीतल का शेर रखें तो उसका मुंह घर के बीच में होना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि पीतल के शेर पर धूल, मिट्टी ना जमने पाए। क्योकि आपके जीवन पर इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। एक बार जहां पीतल के शेर को आप रख दें। बार बार उसका स्थान ना बदलें। और उसे उठाए भी नहीं।
घर में पीतल का शेर रखने के नुकसान
ऐसा माना जाता है कि जहां एक ओर ये पीतल का शेर घऱ में हिम्मत और तरक्की लाने का काम करता है। वही दूसरी ओर ये घर में अर्थिक संकट का कारण भी बन सकता है। इसलिए घर में पीतल का शेर रखने से पहले वास्तु के जानकारों से सलाह जरूर लें। और वास्तु के मुताबिक ही घर में पीतल का शेर रखें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.
Image Credit: Pinterest



Click it and Unblock the Notifications











