Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बड़ी अनहोनी के है ये इशारे
जिस तरह से हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं ठीक उसी तरह से हमारे जीवन में भी सुख और दुख लगे रहते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमारे जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती है जैसे घर में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट, आर्थिक तंगी, महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आदि। इस तरह की चुनौतियां को पार करना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल काम होता है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि जब भी इस तरह की कोई समस्या आने वाली होती है तो उसके संकेत हमें कई दिनों पहले से ही मिलने लगते हैं। यानी जब भी किसी व्यक्ति का बुरा वक्त शुरू होने वाला होता है तो उसे कुछ अशुभ माने जाने वाले संकेत मिलने लगते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताएंगे।

घर के अंदर या आसपास चमगादड़ का आना
घर के आस-पास चमगादड़ का मंडराना बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि चमगादड़ घर के अंदर आ जाए तो समझ लीजिए आप पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। जानकारों के अनुसार चमगादड़ किसी अप्रिय घटना का संकेत देता है। ऐसे में व्यक्ति को काफी संभलकर रहना चाहिए।

कांच का टूटना
यदि कांच का कोई बर्तन या आईना टूट जाए तो इसे भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहते हैं बार-बार कांच का टूटना बड़ी मुसीबत की ओर इशारा करता है। घर में कभी भी टूटे या चिटके हुए कांच के बर्तन इस्तेमाल भूलकर भी न करें। इसके अलावा यदि घर में टूटा हुआ आईना है तो उसे फौरन हटा दें।

सोना खो जाना
अगर आपकी सोने की कोई चीज खो जाए और काफी ढूंढने के बाद भी वह आपको न मिले तो इसका अर्थ यह होता है कि आप पर बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है। सोने के खोने का मतलब धन की हानि होती है।

रोती हुई बिल्ली
कहते हैं घर से निकलते समय यदि बिल्ली रास्ता काट दे तो यह बहुत ही अपशकुन होता है। इसके अलावा घर के आसपास बिल्ली का रोना भी अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि यदि आपको रोती हुई बिल्ली की आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिए आप पर कोई बड़ी विपदा आने वाली है। कोई ऐसी घटना घट सकती है जो आपके जीवन में उधर पुथल मचा सकती है।

तुलसी का सूखना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं जिस घर के आंगन में तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में कभी भी धन्य धन्य की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन तुलसी का पौधा अगर सूखने लगे तो समझ लीजिए आपके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। तुलसी का पौधा अगर बार-बार सूख जाए तो इंसान को पैसों की किल्लत झेलनी पड़ती है। साथ ही घर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।



Click it and Unblock the Notifications











