Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
पूरे साल में शरद पूर्णिमा की रात होती है बेहद खास, आसमान से बरसता है अमृत
साल में आने वाली हर पूर्णिमा का महत्व है मगर शरद पूर्णिमा बाकि सब में बेहद ख़ास है। शास्त्रों के अनुसार यह दिन आमजन के लिए लाभकारी है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है।

इस तिथि के साथ ही शरद ऋतु की आमद हो जाती है इसलिए इसे शरद पूर्णिमा का नाम दिया गया है। इसके अलावा इसे कोजगारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। जानते हैं इस साल शरद पूर्णिमा की तिथि और इसका महत्व क्या है।

शरद पूर्णिमा की तिथि
इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर, शुक्रवार को पड़ रही है।
पूर्णिमा आरम्भ: अक्टूबर 30, 2020 को 17:47:55 से
पूर्णिमा समाप्त: अक्टूबर 31, 2020 को 20:21:07 पर

शरद पूर्णिमा का महत्व
शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा या कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं और पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करते हैं। इस रात चंद्रमा की किरणें पवित्र अमृत के समान हो जाती हैं। चांद की चमकती किरणें जब पेड़ पौधे और धरती के एक एक कण पर पड़ती है तब उनमें भी शुभता का संचार हो जाता है।

शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा
शरद पूर्णिमा की तिथि के साथ लक्ष्मी पूजन से जुड़ी मान्यता भी है। ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात में मात लक्ष्मी स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आती हैं। वो घर घर जाकर सबको वरदान देती हैं मगर जो लोग दरवाजा बंद करके सोते हैं उनके द्वार से वह लौट जाती हैं। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने वाले व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है।

शरद पूर्णिमा से खीर का संबंध
शरद पूर्णिमा की शाम को खीर बनाने की परंपरा है। खीर तैयार करके खुले आसमान के नीचे रख दिया जाता है और लोगों की आस्था हे कि रात में चंद्रमा से बरसने वाला अमृत खीर को भी पावन कर देता है। इसे सुबह प्रसाद के रूप में खाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस खीर के सेवन से व्यक्ति रोग मुक्त होता है और उसकी आयु लंबी होती है। यह प्रसाद सेहत के साथ मानसिक रूप से भी मजबूती देता है।



Click it and Unblock the Notifications











