Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
जानें अक्टूबर माह में आने वाले नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा त्योहारों की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
साल 2020 के दसवें माह अक्टूबर का आगाज हो चुका है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने में कई बड़े और खास तीज त्योहार आने वाले हैं। लोग साल भर इन उत्सव का इंतजार करते हैं। पूरे भारत में इन त्योहारों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, दशहरा जैसे पर्व आएंगे और कार्तिक माह भी लग जाएगा। देख लेते हैं कि अक्टूबर के महीने में आने वाले तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट तथा तारीख।

1 अक्टूबर 2020: आश्विन अधिक पूर्णिमा व्रत
अक्टूबर महीने की पहली तारीख को अधिक मास पूर्णिमा रहेगी। इस दिन दान-पुण्य का काम करने से विशेष लाभ मिलता है।

5 अक्टूबर 2020: संकष्टी चतुर्थी
इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रहेगा। इस दिन भक्त गणपति भगवान को दूर्वा चढ़ाएं और 'ऊँ गं गणपतयै नम:' मंत्र का जप करें।

13 अक्टूबर 2020: कमला एकादशी
इस दिन अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। यह एकादशी कमला एकादशी कहलाता है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

15 अक्टूबर 2020: मासिक शिवरात्रि
15 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

16 अक्टूबर 2020: अमावस्या
16 अक्टूबर के दिन अधिकमास की अमावस्या है। इसी दिन अधिकमास का समापन हो जाएगा। अमावस्या के दिन नदी में स्नान किया जाता है और जरूरतमंदों को धन अथवा अन्न का दान करने की परंपरा है।

17 अक्टूबर 2020: शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
17 अक्टूबर, शनिवार के दिन अश्विन माह की नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इसी दिन घट स्थापना (कलश स्थापना) किया जाएगा।

24 अक्टूबर 2020: दुर्गा महा अष्टमी पूजा
24 अक्टूबर शनिवार के दिन दुर्गा अष्टमी है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है।

25 अक्टूबर 2020: महानवमी पूजा
रविवार के दिन दुर्गा नवमी है। इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। छोटी कन्याओं को मां का स्वरूप माना जाता है और उन्हें कई उपहार भी दिए जाते हैं।

26 अक्टूबर 2020: दहशरा
26 तारीख को दशहरा मनाया जाएगा। यह त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। वहीं मां दुर्गा ने सृष्टि को महिषासुर जैसे राक्षस से मुक्त किया था। इस दिन शमी पूजन भी किया जाता है।

27 अक्टूबर 2020: पापांकुशा एकादशी
27 अक्टूबर, मंगलवार के दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सभी पापों का प्रभाव खत्म होता है।

28 अक्टूबर 2020: प्रदोष व्रत
28 अक्टूबर, बुधवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

29 अक्टूबर 2020: मिलाद-उन-नबी
मिलाद उन नबी का यह पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

30 अक्टूबर 2020: शरद पूर्णिमा/कोजागर पूजा
30 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कोजागर पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा का दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ महालक्ष्मी की पूजन के भी उत्तम माना जाता है।

31 अक्टूबर 2020: कार्तिक मास आरंभ
अक्टूबर माह की आखिरी तारीख से कार्तिक महीना शुरू हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











