Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास ये चीजें होने से घर में आ सकती हैं नकारात्मकता

हर हिंदू परिवार के आंगन, छत पर या बालकनी में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिल जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। हर पूजा पाठ में भोग के रूप में तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। हिंदू घर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। कई लोग सुबह तुलसी जी की पूजा-पाठ कर उसमें जल चढ़ाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक तुलसी जी में जल चढ़ाने से कई तरह के दोष दूर होते हैं। आपके जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इसलिए तुलसी के पौधे का विशेष देखभाल करना भी जरूरी होता है। जिसके लिए वास्तु शास्त्र में भी कई तरह के उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे की देखरेख कैसी की जाती है।
तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें-
1. साफ-सफाई का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के आस-पास हमेशा साफ-सफाई होनी चाहिए। तुलसी के पास कभी भी गंदगी नहीं फैली होनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां तुलसी का वास होता है। लेकिन जहां गंदगी फैली होती है उस जगह मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इसलिए तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।
2. झाड़ू, पोछा रखें दूर
तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। किसी भी शुभ काम में या भोग के प्रसाद के लिए लोग तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में आप अपने घर में रखें तुलसी के पौधे की पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। कोशिश करें की तुलसी के पौधे के पास झाडू, पोछा जैसी चीजे न रखें। वास्तु के मुताबिक इन चीजों को तुलसी के पौधे के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है।
3. शू स्टैंड से आती है आर्थिक तंगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल न उतारें, या किसी को रखने न दें। अगर आपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया है, तो कोशिश करें शू स्टैंड उससे दूर ही रखा गया हो। तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल होने से आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।
4. तुलसी के गमले में न लगाएं अन्य पौधा
तुलसी के गमले में कभी कोई अन्य पौधा नहीं लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास कोई कांटेदार पौधा भी नहीं लगा होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर में नकारात्मक एनर्जी आती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications











