Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Father's Day Wishes: सम्मान से भरे इन खूबसूरत संदेशों को अपने पिता के साथ जरूर करें शेयर
इस दुनिया में एक पिता ही वो शख्स है जो अपने बच्चों को खुद से आगे बढ़ते हुए देखकर खुश होता है। पिता एक कुम्हार की तरह अपने बच्चों को ऐसी परवरिश देता है जिससे वो परिपक्व होकर इस समाज का हिस्सा बने। एक पिता अपने बच्चों की छोटी-बड़ी हर खुशी को पूरा करने के लिए अपनी इच्छाओं की कुर्बानी दे देता है।

पिता बच्चों के लिए जीवनभर ढाल बनकर खड़ा रहता है। उनके त्याग, मेहनत, प्रेम, मार्गदर्शन और साए की तरह साथ रहने का कर्ज संतान कभी नहीं उतार सकता है। मगर फादर्स डे के मौके पर हम उन्हें स्पेशल फील तो करा ही सकते हैं। अगर आप अपने पापा को बताना चाहते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनके हर संघर्ष के बारे में जानते हैं तो इन संदेशों की मदद ले सकते हैं।

1.
मेरी रब से एक गुज़ारिश है,
छोटी सी लगानी एक सिफारिश है,
रहे जीवन भर खुश मेरे पापा
बस इतनी सी मेरी ख्वाहिश है।
हैप्पी फादर्स डे

2.
पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।
हैप्पी फादर्स डे

3.
आज भी मेरी फरमाइशें कम नहीं होती,
तंगी के आलम में भी, पापा की आँखें कभी नम नहीं होती।
हैप्पी फादर्स डे

4.
मंजिल दूर और सफ़र बहुत है,
छोटी सी ज़िंदगी की फिकर बहुत है।
मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
लेकिन "पापा " के प्यार में असर बहुत है।
Love You Papa

5.
गर मैं रास्ता भटक जाऊं,
मुझे फिर राह दिखाना,
आपकी ज़रुरत मुझे हर कदम पर होगी,
नहीं है दूजा कोई पापा आपसे बेहतर चाहने वाला
हैप्पी फादर्स डे

6.
सपने खुशियों के भले ही हम देखे लेकिन उसे पूरा करने का जिम्मा पिता ही तो उठाते हैं।
हैप्पी फादर्स डे

7.
दुःख चाहे कितना भी आये लेकिन दुःख की परछाई कभी अपने बच्चों पर नहीं आने देते हैं, ऐसे होते हैं पिता।
हैप्पी फादर्स डे

8.
पिता को ख़ुशी उस समय दोगुनी हो जाती है जब उसकी पहचान बच्चों के काम से होने लगती है।
लव यू पापा

9.
हमारी खुशियों के लिए आज भी पापा अपनी इच्छाओं को कुर्बान कर देते हैं।
हैप्पी फादर्स डे

10.
अज़ीज़ भी वो है, नसीब भी वो है,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है
उनकी दुआ से चलती है ज़िंदगी
क्योंकि खुदा भी वो है,
और तक़दीर भी वो है !!
Happy Father's Day

11.
मेरी पहचान आप से है पापा,
क्या कहूं आप मेरे लिय क्या हो,
रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन
पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो पापा।
Happy Father's Day



Click it and Unblock the Notifications











