Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Eid Mubarak Shayari 2023: इस ईद को बनाएं खास, इन बेमिसाल शायरी के साथ दें मुबारकबाद
ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। तीस दिन के रोजों के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का जश्न शुरू हो जाता है। रमजान के महीने में लोग रोजे रखकर अपना दिन अल्लाह की इबादत में बिताते हैं।
खुदा भी अपने उन अकीदतमंदों को इन रोजों को पूरी करने की हिम्मत देता है जो ईमानदारी से इस राह पर चलते हैं।

आखिरी रोजे की शाम चांद निकल जाने पर अगले दिन ईद का जश्न मनाया जाता है। ईद के दिन घर में तरह तरह के पकवान बनते हैं और एक दूसरे को बधाई दी जाती है।
इस ईद पर आप घर और अपनों से दूर हैं तो इन खूबसूरत शायरी की मदद से मुबारकबाद भेज सकते हैं।

1.
मिल के होती थी कभी ईद भी दीवाली भी
अब ये हालत है कि डर डर के गले मिलते हैं
अज्ञात

2.
जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें
ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही
अमजद इस्लाम अमजद

3.
उस से मिलना तो उसे ईद-मुबारक कहना
ये भी कहना कि मिरी ईद मुबारक कर दे
दिलावर अली आज़र

4.
कोई इतना चाहे तुम्हें तो बताना,
कोई तुम्हारे इतने नाज़ उठाए तो बताना,
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा तुमसे,
कोई हमारी तरह कहे तो बताना।
Eid Mubarak

5.
माह-ए-नौ देखने तुम छत पे न जाना हरगिज़
शहर में ईद की तारीख़ बदल जाएगी
जलील निज़ामी

6.
जो लोग गुज़रते हैं मुसलसल रह-ए-दिल से
दिन ईद का उन को हो मुबारक तह-ए-दिल से
ओबैद आज़म आज़मी

7.
हम ने तुझे देखा नहीं क्या ईद मनाएँ
जिस ने तुझे देखा हो उसे ईद मुबारक
लियाक़त अली आसिम

8.
देखा ईद का चाँद तो
मांगी ये दुआ रब से,
देदे तेरा साथ ईद का तोहफा समझ कर।
ईद मुबारक।



Click it and Unblock the Notifications











