Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Gudi Padwa 2023 History: क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा त्योहार, जानें इतिहास
8 मार्च से चैत्र का महीना शुरू हो चुका है और चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन गुड़ी पड़वा का त्यौहार और नवरात्रि के प्रथम दिन का उत्सव मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के त्यौहार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और कोंकणी क्षेत्रों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को नई फसल के आगमन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में गुड़ी बांधते हैं, उसकी पूजा करते हैं और विजय पताका लहराते हैं। इस दिन भगवान ब्रह्मा की भी विशेष पूजा होती है। जानते हैं गुड़ी पड़वा की तिथि, मुहूर्त, महत्व और इस पर्व का इतिहास -

गुड़ी पड़वा की तिथि एवं मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10:52 बजे शुरू होगी और 22 मार्च को रात 08:20 बजे तक समाप्त होगी। उदया तिथि को मानते हुए 22 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा। गुड़ी पड़वा के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक एक घंटे का रहेगा।

गुड़ी पड़वा का इतिहास
गुड़ी पड़वा के साथ कई सारी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। माना जाता है इस दिन भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन इस सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन संसार में सूर्य पहली बार उदित हुए थे। इसके साथ ही पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने बाली का वध करके उसके आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाया था।
इसके साथ ही गुड़ी पड़वा की तिथि से संबंधित कई ऐतिहासिक विजय गाथाओं को भी जोड़ा जाता है। मान्यतानुसार इस दिन कुम्हार पुत्र शालिवाहन ने मिट्टी से बने सैनिकों की सेना की सहायता से दुश्मनों पर विजय पाई थी जिसके बाद शालिवाहन शक की स्थापना हुई।
इसके साथ ही मान्यता है कि इस दिन छत्रपति शिवाजी ने विदेशी घुसपैठियों को अपने साहस और अपनी सेना की वीरता से हराया था और इसी दिन शिवाजी ने अपने साथियों के साथ गुड़ी पड़वा मनाया था। इन विजयी लड़ाइयों के कारण ही इस दिन घरों में विजय पताका लहराई जाती है।

अन्य मान्यताएं
मान्यता है कि इसी दिन महान ज्योतिषाचार्य और गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीने और वर्ष की गणना करते हुए पंचांग की रचना की थी। इस तिथि पर चंद्रमा के चरण का पहला दिन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











