Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
March Festival Calendar 2023: मार्च में आएंगे होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
त्योहारों के लिहाज से मार्च का महीना बहुत महत्व रखता है। यह महीना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मार्च के महीने में आने वाले रंगों के पर्व होली का सभी को इतंजार रहता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, मार्च साल का तीसरा महीना है। हिंदू पंचांग देखें तो इस समय फाल्गुन का महीना चल रहा है। चैत्र माह के साथ हिंदू नववर्ष का आगाज होगा। धार्मिक दृष्टि से मार्च का महीना बहुत विशेष है। इस महीने में कई बड़े तीज-त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं मार्च 2023 में होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा और कौन से बड़े त्योहार आने वाले हैं।

3 मार्च 2023: आमलकी एकादशी
फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष को आमलकी एकादशी या रंगभरणी एकादशी मनाई जाती है। साल में आने वाली सभी एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गयी हैं। आमलकी एकादशी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने की परंपरा है। ऐसी आस्था है कि आंवला वृक्ष में श्रीहरि स्वयं निवास करते हैं।

4 मार्च 2023: प्रदोष व्रत
जिस तरह हर महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं, उसी तरह दो प्रदोष भी होते हैं। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।

7 मार्च 2023: छोटी होली, होलिका दहन
रंगों के त्यौहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दिन को लोग छोटी होली भी कहते हैं। इस साल होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार के दिन किया जायेगा और दहन का शुभ मुहूर्त 06:31 से 08:58 तक रहेगा।

8 मार्च 2023: होली
साल 2023 में होली का पर्व 8 मार्च बुधवार के दिन मनाया जाएगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका पश्चात् अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है।

12 मार्च 2023: रंग पंचमी
चैत्र माह की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। होली उत्सव के पांच दिन बाद रंग पंचमी पड़ती है। इस दिन रंगों के बजाय गुलाल से होली खेली जाती है। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता भी धरती पर आकर भक्तों के साथ रंग खेलते हैं।

14 मार्च 2023: शीतला सप्तमी
देवी शीतला माता को समर्पित शीतला सप्तमी का पर्व 14 मार्च मंगलवार को पड़ रहा है। यह चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष के दौरान सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं शीतला माता की पूजा करती हैं और अपने परिवार तथा बच्चों को चेचक-छोटी माता से बचाये रखने की कामना करती हैं।

15 मार्च 2023: शीतला अष्टमी, बासौदा
शीतला अष्टमी को बसौड़ा अथवा बासौदा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व लगभग होली के आठ दिन बाद पड़ता है। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। सबसे खास बात यह है कि इस पूजा में शीतला माता को बासी भोजन चढ़ाया जाता है।

18 मार्च 2023: पापमोचिनी एकादशी
चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की एकदशी को पापमोचिनी एकादशी पड़ती है। मान्यता है कि इस एकादशी के व्रत से पापों का नाश होता है। पापमोचिनी एकादशी के शुभ फल के बारे में स्वयं श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताये थे।

19 मार्च 2023: प्रदोष व्रत
19 मार्च रविवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा अर्चना करें।

22 मार्च 2023: युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि
22 मार्च की तिथि बहुत ही शुभ है। इस दिन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इसी दिन उगादी और महाराष्ट्र के प्रमुख उत्सव गुड़ी पड़वा का भी उत्सव होगा।

24 मार्च 2023: मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
24 मार्च को भगवान विष्णु के मतस्य अवतार की पूजा की जाएगी। वहीं सुहागिन महिलाएं गणगौर तीज का उत्सव मनाएंगी। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है।

25 मार्च 2023: लक्ष्मी पंचमी
लक्ष्मी पंचमी के दिन धन और समृद्धि के देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को माता लक्ष्मी की आराधना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

30 मार्च 2023: रामनवमी
30 मार्च को नवरात्रि का अंतिम दिन होगा। इस मौके पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस तारीख को राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











