Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Feng Shui Tips: नए साल पर घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए रखें ये चीजें

भारत में भी लोग चीन के वास्तुशास्त्र फेंगशुई का चलन तेजी से फैल रहा है। लोग अपने घर की समस्याओं को दूर करने के लिए फेंगशुई पर विश्वास करने लगे हैं। फेंगशुई की मदद से लोग अपने घर से वास्तु दोष से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं। आज कल मार्केट में भी फेंगशुई से जुड़ी चीजें मिलने लगी हैं। जिसे अपने घर में रखने से आप सुख और शांति बनाए रख सकते हैं। नया साल आ रहा है। इस साल आप अपने घर में खुशहाली लाने के लिए फेंगशुई से जुड़ी इन चीजों को अपने घर में रख सकते हैं। या फिर अपने दोस्तों को तोहफे में देने के लिए भी आप इन चीजों का चयन कर सकते हैं। तो आइए जानें फेंगशुई से जुड़ी चीजों, और उन्हें घर में रखने के कारणों के बारे में....

1. कछुआ
चीनी वास्तुशास्त्र के साथ भारतीय वास्तु शास्त्र में भी मेटल के कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक घर में मेटल का कछुआ रखने से हर तरह की बीमारी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं आपके दुश्मनों से भी आपको दूर रखने में आपकी मदद करता है। अगर आपको अपने धर में धन की बढ़ोतरी चाहिए तो भी आप मेटल का कछुआ उत्तर दिशा में मुंह करके पानी में रखें।

2. घंटी
फेंगशुई में घंटी का घर के बाहर रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली बनी रहती है। इस घंटी से निकलने वाली आवाज आपके घर में सकारात्मक वतावरण बनाए रखने का काम करता है।

3. घोड़ा
फेंगशुई के मुताबिक घोड़ा एक लक्की चार्म है। घोड़े को कामयाबी का प्रतीक है। ऐसे में अगर आपको बिजनेस, नौकरी या व्यापार में तरक्की चाहिए तो नए साल पर घोड़े की मूर्ति अपने घर में रखें, और अपने दोस्तों को भी तोहफे में दें।

4. लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा अपने स्माइलिंग फेस के लिए जाना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से हर तरह काी मेंटल प्रॉब्लम, आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है। आप न्यू ईयर के मौके पर अपने जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए और शांति बनाए रखने के लाफिंग बुद्धा को जरूर रखें।

5. बांस का पौधा
फेंगशुई में बांस के पौधे को घर में रखने से काफी लाभ मिलता है। बांस का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। घर के सदस्यों के हेल्थ के लिए भी ये फायदेमंद होता है। बांस के पौधे को हमेशा अपने घर के ड्रोइंग रूम में रखना चाहिए। जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर बैठते हैं।

6. मछलियों का जोड़ा
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना काफी लक्की माना जाता है। मछलियों के जोड़े को घर में रखने से सुख का वास होता है। साथ ही आपके घर में संपत्ति का लाभ भी होता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











