Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Christmas 2022: इन देशों में यूनिक है क्रिसमस मनाने का अंदाज

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। दुनियाभर में इसदिन को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन सभी देशों में क्रिसमस मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। क्रिसमस के दिन चर्च जाने के अलावा कुछ लोग अपने दोस्तों को साथ पार्टी करते हैं, तो कोई ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। तो कुछ अपने परिवार वालों के साथ ये पूरा दिन बिताते हैं। लेकिन सभी देशों में क्रिसमस मनाने की अलग वजह, अलग तरीका और अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ देशों में क्रिसमस का दिन बड़े शांति के साथ मनाया जाता है, तो कुछ देशों के तरीके आपको हैरान कर देंगे। आइए जानते हैं अलग-अलग देशों में क्रिसमस मनाने की मान्यताएं और तरीकों के बारे में...

स्लोवाकिया
क्रिसमस के दिन ज्यादातर जगहों पर प्लम केक खाने की परंपरा है। लेकिन स्लोवाकिया में मीठे में हलवा बनाने का रिवाज है। स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन बनने वाले इस हलवे को लोक्सा कहा जाता है। लेकिन इस हलवे को खाने की तरीका भी काफी अलग है। इस हलवे को खाने से पहले घर का सबसे बड़ा सदस्य छत पर थोड़ा सा हलवा फेंक देते हैं। इसके बाद घर के अन्य सदस्य इस हलवे को मजे से खाते हैं।

नॉर्वे
नॉर्वे में क्रिसमस के दिन पूरी शहर को ही सेंटा क्लॉस के रंगों में रंगा जाता है। सैंटा के छोटे छोटे गुड्डो से नॉर्वे की सजावट की जाती है। नॉर्वे के ट्राफलगर स्क्वायर में बहुत बड़ा क्रिसमस ट्री भी तैयार किया जाता है।

ऑस्ट्रिया
क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। लेकिन यहां आम लोग क्रिसमस ट्री नहीं सजाते, बल्कि सुनहरे बाल वाले लड़के ही इस ट्री की सजावट करते हैं। इन लड़कों को क्राइस्ट काइंड कहकर बुलाया जाता है। ऑस्ट्रिया में लोगों का मानना है कि बच्चे नवजात यीशु के प्रतीक हैं।

स्विट्जरलैंड
एक ओर जहां क्रिसमस के दिन अधिकतर लोग पार्टी करते हैं। लेकिन स्विट्जरलैंड में लोग इस दिन जुलूस निकालते हैं। लोग काऊ बेल्स पहनकर इस परेड में शामिल होते हैं और जमकर शोर मचाते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से आस-पास रह रही बुरी आत्माएं भाग जाती हैं।

अर्जेंटीना
अर्जेंटीना में क्रिसमस की शाम देखने वाली होती है। इस दिन शाम को लोग कागज के लालटेन बनाकर उसमें आग लगाकर आसमान में छोड़ देते हैं। रात के अंधेरे में ये पेपर लालटेन आसमान में काफी आकर्षक लगते हैं।

वेनेजुएला
वेनेजुएला में क्रिसमस मनाने का तरीका काफी अलग है। इस दिन लोग अपने घर से रोलर स्केट्स से चर्च तक जाते हैं। इस दिन यहां की सड़कों पर गाड़ियों की जगह रोलर स्केट्स नजर आते हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











