Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चाणक्य के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का अंतर
आचार्य चाणक्य भारतवर्ष के महान विद्वान और चिन्तक रहे हैं। उन्होंने भारत के दर्शन शास्त्र, विदेश नीति, राजनीति शास्त्र में अमूल्य योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक जीवन संबंधित कई नियमों और सुझावों को साझा किया। अपनी रचना चाणक्य नीति में उन्होंने दाम्पत्य जीवन के सम्बन्ध में भी कई ज़रूरी बातें लिखी। उनके विचार वर्तमान समय में भले ही कठोर लगे लेकिन उनकी प्रासंगिकता आज के दौर में भी बहुत है। चाणक्य कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो पति-पत्नी के बीच सुखी और सम्मानजनक दाम्पत्य जीवन के लिए अहम होती हैं-

ना दिखाए एक दूसरे को नीचा
चाणक्य कहते हैं कि हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। पति पत्नी के बीच का रिश्ता जितना समझ और साझेदारी पर आधारित होता है, उतना ही संवेदनशील भी होता है। इसलिए दोनों को ही मर्यादा में रहकर इस वैवाहिक रिश्ते को निभाना चाहिए। एक दूसरे को नीचा दिखाने से दाम्पत्य जीवन में कलह भी पैदा हो जाती है। दोनों को नियमित रूप से बातचीत करनी चाहिए, हर फैसलों को आपस में सलाह करके लेना चाहिए और सबसे ज़रूरी बात दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

दोनों के बीच उम्र का अंतर सही नहीं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति और पत्नी के बीच उम्र के मामले में ज़्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। एक सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दोनों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से संतुष्ट होना ज़रूरी होता है। उम्र में ज्यादा अंतर होने के कारण एक दूसरे की ज़रूरतों को समझ नहीं पाते जिस कारण दोनों के बीच असंतुष्टि एवं निराशा की भावना पैदा होने लगती है। ऐसा विवाह बेमेल होता है और अपनी सम्पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाती।

एक दूसरे की ज़रूरतों का रखें हमेशा ख्याल
पति पत्नी का सम्बन्ध बेहद पवित्र लेकिन नाज़ुक भी होता है। इस रिश्ते की जड़ों को शुरुआत से ही मज़बूत रखने की आवश्यकता होती है। चाणक्य इसके लिए सुझाव देते हैं कि पति पत्नी को हमेशा एक दूसरे की आवश्यकताओं को समझना चाहिए। किसे क्या पसंद है, किसकी क्या ज़रूरत है यदि दोनों यह समझ गये तो उनका वैवाहिक जीवन सुख और प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











