Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shardiya Navratri 2025: 29 या 30 सितंबर कब है अष्टमी? नोट कर लें नवमी की भी तारीख
Kab Hai Ashtami/Navami: शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 22 सितंबर से हुआ था और 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ पारण हो जाएगा। वैसे तो आमतौर पर 9 दिन के नवरात्रि होते हैं लेकिन इस बार पूरे 10 दिन के नवरात्रि व्रत हैं। ऐसे में लोगों को अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन है। अगर नवरात्रि के आधार पर अष्टमी तिथि का कन्या पूजन देखा जाए तो वो 29 सितंबर दिन सोमवार को होना चाहिए, लेकिन इस बार एक नवरात्रि बढ़ने की वजह से 10 दिन व्रत रखे जा रहे हैं।
अब 2 तिथि पड़ने की वजह से लोग असमंजस में पड़ गए हैं, अगर आप भी इस बात को लेकर सोच में पड़ गए हैं तो हम आपको बताते हैं अष्टमी से लेकर दशहरा तक की पूरी तिथि।

कब है अष्टमी?
इस बार अष्टमी तिथि को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं। हिंदू पंचांग मुताबिक, 29 सितंबर 2025 दिन सोमवार की शाम 4 बजकर 31 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू होगी जो 30 सितंबर की शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार तो 30 सितंबर यानी मंगलवार को अष्टमी तिथि में कन्या पूजन करना उचित है। इस दिन आप पूरा दिन में से किसी भी समय कन्याओं को भोजन करवा सकते हैं।
कब है नवमी तिथि?
अब बात आती है नवमी तिथि की, जो लोग नवमी तिथि वाले दिन कन्या पूजन करते हैं वो जान लें कि 30 सितंबर 2025 दिन मंगलवार की शाम 6 बजकर 6 मिनट से नवमी तिथि लग रही है जो 1 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार की शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 1 अक्टूबर को ही नवमी का कन्या पूजन किया जाएगा।
इस बार क्यों बढ़ा एक नवरात्रि?
आप लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर एक नवरात्रि क्यों बढ़ी? पंडित विनोद पांडेय के अनुसार, हर 3 साल में एक बार मलमास आता है जिसे अधिमास भी कहते हैं। इसकी वजह से तिथि में अधिक्य होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब नक्षत्रों की गणना की जाती है को तिथियों में फेरबदल होता है। आपको याद ही होगा कि इस बार चतुर्थी 2 दिन की थी जो अधिमास की वजह से ही थी।



Click it and Unblock the Notifications











