Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, जानें कब मनाया जाएगा दशहरा
Shardiya Navratri 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह के खत्म होते ही त्योहारों का आगमन शुरू हो जाता है। अगस्त से नवम्बर माह तक हिन्दू धर्म के बहुत महत्वपूर्ण पर्व आते हैं।
प्रत्येक वर्ष दो प्रत्यक्ष रूप की नवरात्रि आती हैं - चैत्र और शारदीय नवरात्रि। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की अराधना की जाती है और दसवें दिन दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। जानते हैं इस वर्ष की शारदीय नवरात्रि की महत्वपूर्ण तारीखें विस्तार से -

शारदीय नवरात्रि 2023 का आरम्भ
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो जाती है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 अक्टूबर को रात 11:24 बजे से होगी और समापन 15 अक्टूबर की देर रात 12:24 बजे होगा। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ 15 अक्टूबर को होगा।
शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के लिए कलश की स्थापना की जाती है, जिसके साथ नारियल भी रखा जाता है। अगले नौ दिनों तक अखंड जोत के साथ साथ इस कलश को भी दुर्गा की प्रतिमा के सामने रखा जाता है। इस वर्ष प्रतिपदा तिथि के दिन कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर के 12:30 तक रहेगा।
शारदीय नवरात्रि के सभी दिन
15 अक्टूबर, रविवार: घटस्थापना और मां शैलपुत्री पूजा
16 अक्टूबर, सोमवार: देवी ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर, मंगलवार: मां चंद्रघंटा पूजा
18 अक्टूबर, बुधवार: मां कूष्माण्डा पूजा
19 अक्टूबर, गुरुवार: देवी स्कन्दमाता पूजा
20 अक्टूबर, शुक्रवार: मां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर, शनिवार: मां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर, रविवार: महागौरी पूजा और दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर, सोमवार: महानवमी
24 अक्टूबर, मंगलवार: दुर्गा विसर्जन
दशहरा 2023
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 22 अक्टूबर को पड़ेगी और महानवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इन दोनों दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं इस बार विजयादशमी या दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











