Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shani Jayanti: इन उपायों से दूर होगी आपकी हर समस्या, शनि देव भी रहेंगे प्रसन्न
शनि देव को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए शनि जयंती से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता है। शनि जयंती को शनि देव के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व होता है जो इस साल 19 मई 2023 को मनाया जाएगा। शनि देव को खुश करने के लिए और उनके प्रभावों को दूर करने के लिए आप इस दिन पूजा, तेल अभिषेक आदि जैसे अनुष्ठान कर सकते हैं।

शनि जयंती 2023 उपाय ( Shani Jayanti 2023 Upay )
1. तेल चढ़ाना
शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन तेल का दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं और आप पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। प्राचीन कथाओं के अनुसार एक बार भगवान हनुमान ने शनि देन को अपने वश में कर लिया था। जिस कारण शनि देव को काफी चोटें भी आईं। जिसके बाद हनुमान जी ने शनि देव को तेल दिया ताकि वो अपने घावों पर लगा सकें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शनि देव ने हनुमान को वचन दिया था कि वह अब से हनुमान जी के किसी भी भक्त को परेशान नहीं करेंगे। तब से इस दिन सरसों के तेल का दान काफी शुभ माना जाता है।
2. काले रंग की वस्तुओं का दान करना
शनि देव का रंग काला है और ऐसी मान्यता भी है कि शनि देव को काली चीजों से काफी प्रेम भी है। ऐसे में भक्त शनि जयंती के दिन गरीबों को काली उड़द की दाल, काला तिल दान करने के साथ काले रंगे के कपड़े भी दान में दें सकते हैं। इस दिन काली चीजें दान करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है और शनि दशा के दुष्प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलती है।
3. काले कुत्ते को खिलाएं खाना
काले कुत्ते को भी शनि भगवान का प्रतिनिधित्व करने के लिए कहा जाता है। इसलिए, काले कुत्ते को खिलाने से शनि जयंती के दिन उन्हे प्रसन्न किया जा सकता है। काले कुत्तों को आटे की रोटियां बनाकर खिलाई जा सकती हैं, सरसों का तेल उदारता से उस पर लगाया जा सकता है।
4. मंदिर जाकर करें शनि देव की पूजा
शनि जयंती के दिन लोग मंदिरों में जाकर शनि देव की पूजा कर सकते हैं और उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हो सकते हैं और भक्तों को कष्टों से मुक्ति दे सकते हैं।
5. नवरत्न हार करें भेंट
शनि देव के मजबूत नकारात्मक प्रभावों से पीड़ित लोग उनके प्रभावों को कम करने के लिए शनि जयंती के दिन नौ कीमती रत्नों से बने हार को भेंट कर सकते हैं। नवरत्न हार शनि देव को काफी प्रिय है, ऐसे में शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











