Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Second Sawan Somwar 2025 Wishes: दूसरे सावन सोमवार पर अपनों को दें महादेव के आशीर्वाद से भरी शुभकामनाएं
Second Sawan Somwar 2025 Wishes : सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और पुण्यदायक माना जाता है। इस साल दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई 2025 को है, जो विशेष रूप से शुभ है क्योंकि इस दिन कामिका एकादशी भी पड़ रही है। इस दुर्लभ संयोग के कारण इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। भक्तों के लिए यह दिन व्रत, पूजन और शुभकामनाएं भेजने का अत्यंत पावन समय है। सावन मास के दूसरे सोमवार के मौके पर भेजें ये शुभकामनाएं।
सावन सोमवार का महत्व
सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करने की परंपरा है। यह मान्यता है कि ऐसा करने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य, लंबी आयु और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। वहीं पुरुषों के लिए भी यह व्रत रोग, ऋण और दुखों से मुक्ति दिलाता है। घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, शिव-पार्वती की झांकियां और शिवचर्चा का आयोजन किया जाता है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं संदेश (Happy Second Sawan Somwar 2025 Wishes in Hindi)

समय की चाल है, शिव अपने भक्तों की ढाल है।
पल में बदल दे जो सृष्टि को, वो महाकाल है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं!
सावन का ये पावन महीना, खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद, यही है हमारी मनोकामनाएं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
एक पुष्प, एक बेलपत्र, एक लोटा जल की धार,
कर दे सबका उद्धार - यही है भोलेनाथ की महिमा अपार।
शुभ सावन सोमवार!
जीवन उसका, मरण भी उसका,
तांडव है और ध्यान भी वो है।
अज्ञानी का ज्ञान भी वो है - हर हर महादेव!
आपको सावन सोमवार की हार्दिक बधाई।
शिव की महिमा अपरंपार, शिव करते सबका उद्धार।
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,
भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां भर दें।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
भक्ति में है शक्ति बंधू, शक्ति में संसार है।
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा, उन शिव जी का ये त्योहार है।
Happy Sawan Somwar!
"कर्ता करे ना कर सके, शिव करे सो होय।
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा ना कोय।
जय शिव शंकर! शुभ सावन सोमवार।"
भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएंं
जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजङ्गतुङ्ग मालिकाम्।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications











