Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार को करें इन 7 फूलों से शिव पूजा, दूर होंगे जीवन के कष्ट
Sawan 2025 Shiv Puja: 11 जुलाई 2025 से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और भक्तगण इस दिन व्रत रखते हैं पूजा-पाठ करते हैं। दरअसल सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है और इस दौरान किए गए पूजा-पाठ से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। खासकर सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है, जब भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल व पुष्प अर्पित करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष फूल ऐसे हैं जिन्हें महादेव को अर्पित करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है? ये फूल ना सिर्फ शिवजी को प्रसन्न करते हैं बल्कि आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति में भी सहायक होते हैं। अगर आप भी 2025 के सावन के पहले सोमवार को शिवजी की पूजा कर रहे हैं, तो इन 7 फूलों को जरूर चढ़ाएं।
सावन के पहले सोमवार को शिवजी को चढ़ाएं ये 7 शुभ फूल
1. धतूरा का फूल (Datura Ka Phool)
सावन के सोमवार को आप भगवान भोले बाबा को धतूरे का फूल अर्पित करें। धतूरा भगवान शिव को अति प्रिय है। इसका संबंध उनकी तांत्रिक शक्ति और विष के सेवन से जुड़ा माना जाता है। इसे अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
2. आक का फूल (Aak Ka Phool)
आक का सफेद फूल शिव पूजन में विशेष रूप से उपयोगी होता है। यह फूल कठिन समय में भी शांति और स्थिरता लाता है। अगर आपके जीवन में शांति का अभाव है तो भोले बाबा को आक का फूल चढ़ाएं।

3. शमी का फूल (Shami Ka Phool)
भोले बाबा को शमी बहुत प्रिय है। अगर आप दुख-दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो शमी का फूल भोले बाबा को अर्पित करें।
4. कमल का फूल (Lotus Ka Phool)
कमल का फूल लक्ष्मी और सरस्वती का प्रतीक माना जाता है लेकिन शिव को भी यह अत्यंत प्रिय होता है, खासकर मानसिक शांति और समृद्धि के लिए भोले बाबा को कमल का फूल चढ़ाया जाता है।
5. नाग केसर का फूल (Nagkesar Ka Phool)
नागकेसर का फूल शिवजी की कृपा पाने के लिए अर्पित किया जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला पुष्प माना गया है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी है तो आप नाग केसर का फूल शिवजी को चढ़ाएं।
6. कनेर का फूल (Kaner Ka Phool)
भोले बाबा को कनेर का फूल चढ़ाना अत्यंत शुभ होता है। शुद्धता और भक्ति का प्रतीक कनेर का सफेद फूल शिव पूजा में उत्तम होता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से सुख-शांति बनी रहती है।
7. गुलाब का फूल (Rose Ka Phool)
गुलाब भले ही सौंदर्य का प्रतीक हो, लेकिन शिवजी को गुलाब के सफेद या हल्के गुलाबी रंग के फूल अत्यंत प्रिय होते हैं। यह प्रेम और करुणा का प्रतीक है।
ध्यान रखने योग्य बातें
- शिवजी को कभी भी केवड़ा और चंपा के फूल न चढ़ाएं। ये वर्जित माने जाते हैं।
- फूल हमेशा ताजे, साफ और बिना टूटे-फूटे होने चाहिए।
- फूल चढ़ाते समय "ॐ नमः शिवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करें।



Click it and Unblock the Notifications











