Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rose Day 2024 Upay: लव मैरिज में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए करें लाल गुलाब के उपाय
Rose Day 2024 Upay: वैलेंटाइन डे अब बहुत पास है, अपने प्यार के इज़हार के लिए वैलेंटाइन डे एक खास दिन माना जाता है। 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक स्टार्ट हो जाता है। 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक चलता है जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे जैसे ख़ास दिन मनाए जाते हैं। भले ही वैलेंटाइन पश्चिमी सभ्यता का पर्व है लेकिन हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से भी इसका मेल बैठता है।
गुलाब को प्रेम संबंधों का प्रतीक माना गया है, क्योंकि प्यार का इज़हार करने के लिए गुलाब ही दिया जाता है। हर वर्ष 7 फरवरी को रोज़ डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इनमें गुलाब के फूल का बहुत महत्व होता है। लेकिन इस गुलाब के फूल से कई सारे धार्मिक उपाय भी किए जा सकते हैं। पेश हैं गुलाब से किये जाने वाले उपाय और उनके महत्व -

गुलाब के उपाय
अपने मन का प्यार या क्रश को पाने के लिए 11 गुलाब के फूलों को हनुमान भगवान के समक्ष अर्पित करें। इसके साथ ही एक खास उपाय के अंतर्गत गुलाब के एक पत्ते तथा कागज के टुकड़े में अपने पार्टनर का नाम लिखकर भगवान हनुमान से प्रार्थना करें और पत्ते को भगवान हनुमान के चरणों में समर्पित कर दें और उस कागज को अपने पास रख ले।
अगर अपने प्यार को जीवनसाथी के रूप में परिवर्तित यानी की लव मैरिज करना चाहते हैं तो लाल गुलाब और गुलाब के इत्र को सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन भगवान महादेव को अर्पित करें जिससे कि विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाएगी। कहते हैं कि पितृ दोष से भी वैवाहिक जीवन में बाधा आती है तो ऐसी बाधाओं को दूर करने के लिए किसी भी गरीब या उम्रदराज, और महिलाओं का कभी उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।
मनपसंद प्यार पाने के लिए देवी दुर्गा की आराधना जरूरी मानी जाती है। अपने प्यार को पाने के लिए लाल गुलाब के फूल में कपूर रखकर एक दीप जलाएं और माता रानी से प्रार्थना करें कि वैवाहिक जीवन में जितने भी रुकावट है वह दूर हो जाएं। इस उपाय को प्रतिदिन एक सप्ताह तक करने से रोग दोष कष्ट के साथ साथ प्यार में आने वाली कठिनाइयां दूर हो जाएगी साथ ही सुयोग्य जिंदगी का निर्माण होगा।
घर में कलेश और तनाव को कम करने के लिए गुलाब के ताजे फूल को एक कांच की कटोरी में डालकर रखें जिससे पारिवारिक माहौल में मधुरता और शान्ति बनी रहेगी।
ऐसे जातक जो लंबे समय से अपने जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं, वे भगवान महादेव को गुलाब का फूल अर्पित करें साथ ही नंदीश्वर के कानों में अपनी समस्याओं को बोलेन। इससे आपके जीवन में होने वाली समस्या दूर हो जाएगी आपके मनपसंद जीवनसाथी या पार्टनर की खोज बहुत जल्द पूरी होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











