Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ramadan 2023 Moon Sighting: आज नजर आएगा चांद, जुमे को रखा जाएगा पहला रोजा
इस्लाम मानने वाले लोगों के लिए रमजान का महीना सबसे पवित्र होता है। रमजान के एक महीने के दौरान हर तरह की बुराई से दूर रहकर पूरा समय अल्लाह की इबादत में बिताया जाता है।
रमादान के पाक महीने में 4 हफ्तों तक रोज़े रखे जाते हैं। रमजान महीने के पूरा होने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है इस दिन को मीठी ईद भी कहा जाता है।
रमजान महीने का आगाज चांद को देखने के बाद से ही होता है। जानते हैं भारत में कब चांद दिखाई देगा और किस तारीख को पहला रोजा रखा जाएगा।

रमजान 2023: भारत में कब नजर आएगा चांद
लंबे इंतजार के बाद भी 22 मार्च की रात को चांद का दीदार न हो सका। भारत में बुधवार के दिन रमजान का चांद देखने का बहुत प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। अब 23 मार्च को चांद दिखना तय है।

रमजान 2023: कब रखा जाएगा पहला रोजा
23 मार्च गुरुवार को चांद के दीदार के बाद अगले दिन शुक्रवार 24 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। इस्लामी कैलेंडर में रमजान नौवां महीना है।
खुदा की रेहमत पाने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। दिनभर पानी की एक बूंद पिए बिना लगातार 30 दिन का रोजा रखा जाता है।

जमायत उलेमा-ए-हिंद ने रोजे को लेकर की घोषणा
जमायत उलेमा-ए-हिंद ने ट्वीट करके इस साल रोजे की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी दी है कि ''इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा. भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया, इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा।''
रमज़ान में क्यों रखते हैं रोजा?
रमज़ान के पाक महीने में ही पैगम्बर मुहम्मद के सामने पाक इस्लामिक ग्रन्थ क़ुरान की पहली आयत का अनावरण किया गया था। इसके बाद इस महीने को पवित्र मानकर रोज़े रखने की रिवायत शुरू हुई।
इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में नमाज़, दान, आस्था और हज यात्रा के साथ पांचवा सिद्धांत रोज़े रखना होता है। हालांकि इसमें बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार तथा बूढ़ों को रोज़े रखने से छूट मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











