Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफे में न दें ये चीजें, जानें क्यों है मनाही
Raksha Bandhan Gifts: भारत की सरजमीं ही तीज-त्योहारों की खुशबू से महकती है। यहां हर महीने, हर सप्ताह कोई न कोई बड़ा पर्व मनाया जाता है। शायद यही इस देश की खूबसूरती भी है।
भाई और बहन के रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार भी अपने आप में विशेष है। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भगवान से उसकी खुशहाली की कामना करती है।

इस मौके पर भाई भी बहन के हर सुख दुख में साथ देने और उसकी रक्षा का वचन देता है। इस अवसर पर भाई अपनी बहनों को कई ख़ास तोहफे भी देते हैं। रक्षाबंधन का उत्सव भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं। मगर इस दिन तोहफों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को तोहफा देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लीजिये कि किस तरह के गिफ्ट्स आपके हंसते-खेलते रिश्ते को तबाह कर सकते हैं। राखी पर बहनों को क्या देना चाहिए और क्या नहीं, आइये देखते हैं तोहफों की लिस्ट।
काले रंग की चीजें
रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों को कुछ भी ऐसा देने से बचें जिसका रंग काला हो। उन्हें कोई काली ड्रेस, सूट, काला पर्स जैसी चीजें उपहार में न दें। ऐसा माना जाता है काला रंग नकारात्मकता को बढ़ाता है। इस रंग की चीजें गिफ्ट करने से आपके और आपकी बहन के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
घड़ी
रक्षाबंधन के मौके पर घड़ी तोहफे के रूप में देना एक अच्छा ऑप्शन लग सकता है। मगर वास्तु के अनुसार यह तोहफा अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घड़ी गिफ्ट करने से व्यक्ति की किस्मत सामने वाले व्यक्ति के पास चली जाती है। यदि आपका समय अच्छा चल रहा है तो सामने वाले को मिल जायेगा और यदि आप परेशानी झेल रहे हैं तो सामने वाले को भी बुरा वक्त झेलना पड़ सकता है।
जूते-चप्पल
हिंदू धर्म के अनुसार तोहफे में किसी को जूते चप्पल देना बहुत अशुभ होता है। भले ही आपकी बहन को अलग अलग फुटवियर का शौक क्यों न हो लेकिन आप उन्हें इस तरह का तोहफा देने से बचें।
न दें इस तरह के तोहफे
रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही पावन दिन होता है। इस दिन आप किसी भी तरह का ऐसा कार्य न करें जिससे कोई नकारात्मक परिणाम झेलना पड़े। इस दिन अपनी बहन को फोटो फ्रेम, शीशा, नुकीली या कोई धारदार चीज जैसे मिक्सर ग्राइंडर, चाकुओं का सेट आदि न दें। अपनी बहन को रुमाल भी तोहफे में न दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











