Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Paush Amavasya 2025: आज पौष अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पाप, कर्ज और पितृदोष से मिलेगी मुक्ति
Paush Amavasya 2025: हिंदू धर्म में पौष अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन विशेष रूप से स्नान, दान, तर्पण और पिंडदान करने के लिए श्रेष्ट माना जाता है। इससे पितर प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पौष अमावस्या इसलिए भी खास है, क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम अमावस्या भी है। इस बार यह शुक्रवार, 19 दिसंबर को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार, पौष अमावस्या के दिन किए गए पूजा-पाठ, व्रत और दान से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति को पाप, आर्थिक क्षति और कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। पौष अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। अगर आप पितृदोष, कर्ज या किसी बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पौष अमावस्या के दिन इन खास चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से पितृदोष शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए, जानते हैं कि पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए -

काले तिल
पौष अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने का विशेष महत्व है। दरअसल, पितरों की पूजा में काले तिल का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, काले तिल से किया गया तर्पण सीधे पितृलोक तक पहुंचता है। इससे पितृदोष शांत होता है और अकाल मृत्यु के दोष से भी मुक्ति मिलती है।
अन्न दान
पौष अमावस्या के दिन अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन चावल, आटा, गेहूं, जौ आदि किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितरों को तृप्ति होती है और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां और कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही, धन्य-धान्य में वृद्धि होती है।
गुड़
पौष अमावस्या के दिन गुड़ का दान भी बेहद फलदायी माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य और गुरु की स्थिति ठीक होती है, जिससे भाग्योदय होता है। साथ ही, काम या करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
वस्त्र दान
पौष के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में, पौष अमावस्या के गरीबों को कंबल और कपड़ों का दान करना बहुत अच्छा मन जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, घर से नकारात्मकता भी दूर होगी।
काली उड़द दाल और घी का दान
पौष अमावस्या पर काली उड़द दाल और घी का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य बना रहता है। इसके अलावा, कुंडली में शनि मजबूत होता है और पितर भी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, पौष के महीने में खिचड़ी का दान करना भी शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











