Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचनी एकादशी के दिन इन कामों की है सख्त मनाही
Papmochani Ekadashi Ke Din Kya Na Kare: एकादशी का व्रत हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार एक माह में दो एकादशी तिथि है। एकादशी तिथि के मौके पर भगवान विष्णु की सच्ची श्रद्धा से पूजा अर्चना की जाती है।
इस दिन व्रत का पालन करने से भगवान विष्णु मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति कराते हैं। पापमोचिनी एकादशी भी ऐसी ही एकादशी है जिसके व्रत पालन से भक्त को जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है। इस वर्ष 5 अप्रैल को पापमोचिनी एकादशी मनाई जायेगी। जानते हैं पापमोचिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम -

तुलसी की पत्तियों से रहें दूर
धार्मिक मान्यता और शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय होती है इसलिए उनके भोग में भी तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। हालाकिं पापमोचिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को छूना या तुलसी के पत्ते तोड़ना पाप माना जाता है। इसलिए एकादशी की पूजा के लिए एक दिन पहले ही तुलसीदल तोड़ लें, पर इस दिन तुलसी पौधे को हाथ ना लगायें।
चावल का सेवन ना करें
धार्मिक मान्यतानुसार पापमोचिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चावल के सेवन से दोष उत्पन्न होता है। इसलिए 5 अप्रैल को चावल के सेवन से बचें।
काले वस्त्र भूल कर भी ना पहनें
हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य करने के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहने जाते हैं। ऐसे में पापमोचिनी एकादशी के दिन काले रंग के कपडे पहनने से बचना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा में पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
सकारात्मक व्यवहार
एकादशी का व्रत बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन भक्तों को अपने व्यवहार और बोली का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। किसी का अपमान या मज़ाक उड़ाने से बचना चाहिए और शीतल व सौम्य बोली बोलनी चाहिए।
मांस मदिरा से बिलकुल दूर रहें
पापमोचिनी एकादशी के पवित्र दिन किसी भी तामसिक चीज़ों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दिन मांस या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे भगवान विष्णु अत्यंत क्रोधित हो सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











