Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Nirjala Ekadashi Ke Din Hair Cut: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Nirjala Ekadashi 2025 : सनातन हिंदू धर्म में पूर्णिमा, अमावस्या और एकादशी तिथियों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। हर महीने आने वाली एकादशी तिथि को व्रत और उपासना के लिए पवित्र माना गया है, लेकिन वर्ष भर की सभी एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे निर्जला एकादशी कहा जाता है, धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, साल की सभी 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी का सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है।
निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन और पुण्यदायक माना जाता है। इस दिन जल तक ग्रहण नहीं किया जाता, इसी कारण इसे 'निर्जला' कहा जाता है।
मान्यता है कि जो व्यक्ति वर्ष भर की अन्य एकादशियों का व्रत नहीं रख पाता, यदि वह केवल निर्जला एकादशी का व्रत कर ले तो उसे सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और दान-पुण्य का अत्यंत महत्व होता है।

निर्जला एकादशी 2025: तिथि और समय
इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 6 जून को रात 2:15 बजे होगा और इसका समापन 7 जून की सुबह 4:47 बजे होगा। चूंकि व्रत उदयातिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए यह व्रत 6 जून को ही किया जाएगा।
क्या इस दिन बाल या नाखून काट सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल या नाखून काटना वर्जित माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु रुष्ट हो सकते हैं और इससे जीवन में धन, बुद्धि व ज्ञान की हानि हो सकती है। महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख है कि शुभ तिथियों पर बाल कटवाना अशुभ होता है और इससे व्यक्ति को हानि हो सकती है। अतः बेहतर होगा कि व्रत से एक-दो दिन पहले ही बाल आदि कटवा लिए जाएं।

क्या करें इस दिन?
- इस दिन व्रती को स्नान करके पीले वस्त्र पहनने चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- तुलसी पत्र के साथ भगवान को पंचामृत व नैवेद्य अर्पित करें।
- गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल व छाते आदि का दान करें।
- इस दिन किसी को खाली हाथ न लौटाएं, यह पुण्य को और अधिक बढ़ा देता है।
- निर्जला एकादशी संयम, श्रद्धा और सेवा की भावना को जाग्रत करती है। यह दिन आत्मिक शुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है।



Click it and Unblock the Notifications











