Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Navratri 2024: माता रानी की विदाई के बाद कलश के जल, चावल और नारियल का क्या करना चाहिए?
Navratri Puja 2024: नवरात्रि का अंतिम दिन माता रानी की विदाई के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भक्त अपने घरों और पंडालों में स्थापित दुर्गा माँ की मूर्ति का विसर्जन करते हैं, जो दस दिनों की पूजा और आराधना का समापन होता है। माँ दुर्गा की विदाई को भावनात्मक रूप से भी देखा जाता है, क्योंकि भक्त उन्हें अपनी जीवन की हर बाधा को हराने वाली शक्ति के रूप में पूजते हैं।
विदाई के समय भक्त माँ दुर्गा से अपने घर-परिवार में सुख, शांति, और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही, वे माँ दुर्गा से अगले वर्ष फिर से आने का निवेदन करते हैं। इस प्रक्रिया को श्रद्धा और प्रेम के साथ निभाया जाता है, और भक्त भावुक होकर 'अश्रुपूर्ण विदाई' देते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं नवरात्रि के समापन के बाद कलश के जल, नारियल और चावल का क्या करना चाहिए।

नवरात्रि की पूजा के अंतिम दिन पूजन सामग्री का क्या करें?
हवन व कन्या पूजन के पश्चात शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान हुई जाने अनजाने में गलती या भूल-चूक के लिए मां दुर्गा से क्षमा याचना के लिए प्रार्थना करें।
फिर कलश को थोड़ा सा स्थापना की जगह से दूसरी ओर खिसका दें। सनातन धर्म में इसे ही आसन हटाना कहते हैं। इसके बाद कलश का नारियल घर के मंदिर में सुरक्षित रख दें और कटोरी के चावल को संपूर्ण घर की दिशाओं में थोड़ा-थोड़ा छिड़काव करें।
इसके पश्चात आम के पत्ते, कलश का जल संपूर्ण घर में, कार्य स्थल में, व्यापार स्थल में और कृषक वर्ग अपने खेतों में छिड़काव कर सकते हैं।
अब बचा हुआ जल तुलसी में अर्पित कर दें।
कलश में डला हुआ सिक्का अपने गल्ले या तिजोरी में रख दें।
सभी पूजन सामग्री को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ पवित्र नदी या जलाशय में प्रवाहित करें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें की कोई भी पूजन सामग्री को छिन्न भिन्न करके फेंकना नहीं है।
अगर आप पूजन सामग्री व ज्वारे को नदी में प्रवाहित नहीं कर सकते हैं, तो इसे घर के बाहर बिल्कुल भी ना रखें। अपने घर में या घर के आसपास पेड़ पौधे में डाल दें। इससे आपकी पूजा संपन्न मानी जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











